नाली के विवाद में जानलेवा मारपीट, चली गई युवक की जान
आगरा, 04 मार्च। थाना एत्मादपुर के गढ़ी महासिंह खेड़ा में नाली के पानी पर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। यहां गांव के दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान गंभीर घायल 22 वर्षीय अमित कुमार की मौत हो गई।
खबरों के मुताबिक, गांव गढ़ी महासिंह खेड़ा में मंगलवार की रात जगत सिंह का नाली को लेकर गांव के रवि से विवाद हो गया। इसके बाद रवि के अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। लाठी-सरिया व फांवड़ा से मारपीट करने लगे। इसमें जगत सिंह उसका पुत्र अमित व अंकुश गंभीर घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने मीडिया को ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments