शौक पूरे करने के लिए चुराते थे बाइक, पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा, तीन बाइक बरामद

आगरा, 02 मार्च। थाना एत्माद्दौला पुलिस ने शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह में शामिल दो किशोर सहित तीन आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई हैं। 
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार दुबे ने मीडिया को बताया कि एत्माद्दौला क्षेत्र से विगत 27 जनवरी और  19 व 25 फरवरी को तीन बाइक चोरी चोरी हो गई थी। पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी।
पुलिस ने रविवार को विशाल निवासी नाऊ की सराय टेड़ी बगिया के साथ ही दो किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया और उनके उनके से चोरी की गईं तीनों बाइक बरामद कर ली गईं। चोरी की गई बाइक फिरोजाबाद में बेचने की तैयारी थी। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे अपने शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी करने लगे थे।
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया एक किशोर पशुपालक है, वहीं दूसरा किशोर ऑटो रिक्शा चलाता है। विशाल नोएडा में मजदूरी करता था। वह कुछ समय पहले ही आगरा आया था। 
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments