होली पर यमुना नदी में नहाने उतरे तीन युवक डूबने लगे, दो बचे, एक लापता

आगरा, 04 मार्च। बल्केश्वर में होली के दिन यमुना नदी में नहाने पहुंचे चार युवकों में से तीन युवक डूबने लगे। इनमें दो युवक तो किसी तरह से बाहर निकल आए, लेकिन एक युवक डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लापता युवक की तलाश शुरू कर दी।
थाना कमला नगर के अंतर्गत लोहिया नगर बल्केश्वर निवासी चार युवक बल्केश्वर में यमुना नदी के किनारे गए थे। कहा जा रहा है कि वहां पर युवकों ने शराब पी। इसके बाद युवक यमुना में नहाने के लिए उतर गए।
नहाते समय अचानक तीन युवक यमुना में डूबने लगे। दो युवक किसी तरह से बचकर बाहर आ गए। मगर, 18 वर्षीय बंशी यमुना में डूब गया।
बताया गया है कि बंशी का भाई भी साथ में था। युवकों ने शोर मचाया। आसपास के लोग सहायता को पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी आ गई। गोताखोरों को बुला लिया गया। स्टीमर की मदद से बंशी की तलाश शुरू की गई। 
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments