मंगलवार को भी शहरभर में होली मिलन की धूम

जोगीपाड़ा बाजार कमेटी ने मनाया होली मिलन 
आगरा, 03 मार्च। शाहगंज जोगीपाड़ा बाजार कमेटी द्वारा विगत दिवस आयोजित होली मिलन समारोह में व्यापारियों ने बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाजार के बुजुर्ग के स्वागत से की गई और सबको बधाई दी गई। कार्यक्रम में बाजार के अध्यक्ष ब्रह्मचंद गोस्वामी, कोषाधक्ष गुलशन माखन, उपाध्याक्ष हरीश भाई, महामंत्री वासु भाई व कार्यकर्ता विकास धनवानी, मनीष जैन, पिंटू भाई महेश कुमार और बाजार कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
_____________________________________
होली की 'दहलीज' पर मानवता का संकल्प
आगरा, 03 मार्च। शहीद स्मारक पर मंगलवार को 'ट्री मैन' त्रिमोहन मिश्रा और जागरूक युवाओं ने पौधे लगाकर होली पर "संस्कार और संवेदनशीलता" का संदेश दिया। 
इस दौरान नागरिकों का आह्वान किया गया- 
"रंगों की मस्ती में न भूलें, कुदरत का उपहार,
बचाएँ पानी, रोपें पौधे, यही सच्चा संस्कार,
न रंगे बेजुबानों को, पुराने कपड़ों से दें जीवों को बिछावन,।प्रकृति संग मनाएँ होली, तभी खुशियाँ मिलेंगी अपार।"
'सूखी होली' या 'तिलक की होली' खेलकर हजारों लीटर पानी बचाने का आह्वान भी किया गया। इस मौके पर गणेश शर्मा, अशोक अग्रवाल, सागर, आकाश, राजा, संतोष, अखिल और अन्य प्रकृति प्रेमी मौजूद रहे।
_____________________________________
होली की पूर्व संध्या पर हंसी-ठिठोली
आगरा, 03 मार्च। साहित्य संगीत संगम संस्था के तत्वावधान में मंगलवार को कार्यालय पर होली की पूर्व संध्या पर हंसी-ठिठोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता नोएडा से आए नाटककर्मी तरुण कुमार घोष ने की। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर आन्शवना सक्सेना थीं। इस अवसर पर हरीश अग्रवाल ढ़पोर शंख,डॉक्टर रमेश आनंद, चंद्रशेखर शर्मा ,डॉक्टर असीम आनंद, हरीश भदोरिया आदि ने हास्य व्यंग रचनाएं प्रस्तुत कीं। संचालन सुशील सरित ने किया। संयोजक सुधीर शर्मा थे।
_____________________________________
धूमधाम से मना 18वां रंगरसिया महोत्सव
आगरा : 3 मार्च। हरियाली वाटिका में मंगलवार को 18वां रंगरसिया महोत्सव संपन्न हुआ। देव राजपूत के निर्देशन में बच्चों ने गणेश वंदना की शुरुआत की। एकता डांस अकादमी के बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया।
वरिष्ठ गीतकार राजेन्द्र मिलन, राज बहादुर राज,अंगद धारिया, रमेश पंडित, ईशान देव ने काव्य पाठ किया। बृज का लोक गायन व लोक नृत्य रमेश गौतम के निर्देशन में प्रस्तुत हुआ। विनय गोस्वामी के निर्देशन में राधा कृष्ण फूलो को होली व मयूर नृत्य हुआ। विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। 
इस अवसर पर डॉ मुनीश्वर गुप्ता, आनंद राय, सुनील जैन, गौतम सेठ, मनोज कुमार शर्मा, नवल शर्मा, संयोजक अनिल जैन, सह संयोजक अभिषेक जैन, दीपक जैन, चंद्र शेखर, गौरव शर्मा, रूपेश, अक्षिता, राहुल, किरण, सोमा सिंह, रवि परिहार, मुकेश जैन रमेश जैन, संजय बंसल, राहुल बंसल, अनिल जैन, अनिल अग्रवाल, डॉ अनूप दीक्षित, डॉ अशोक कुशवाहा, राकेश जैन पार्षद, डॉ राजीव जैन, जितेन शर्मा, मोहम्मद रईस, अखलाक उपस्थित रहे।
_____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments