युवती की अश्लील वीडियो बना कर इंस्टाग्राम पर डाला!

आगरा, 25 मार्च। थाना सिकंदरा क्षेत्र में कैलाश मंदिर मोड़ निवासी एक युवती की अश्लील वीडियो बना कर इंस्टाग्राम पर डाल दिए जाने की खबर है। युवती ने थाना सिकंदरा में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। 
शिकायत में कहा गया है कि किसी अनजान व्यक्ति ने उसकी नहाते हुए की वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम आईडी पर डाले और स्टोरी पर लगाए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवती का कहना है कि इंस्टाग्राम आईडी उसकी है, लेकिन यह आईडी किसी व्यक्ति द्वारा हैक कर ली गई है। युवती ने पुलिस से मांग की कि उसके इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक करने वाले व्यक्ति को पकड़ा जाए और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायत में कहा गया है कि इस घटना ने उसे काफी मानसिक पीड़ा पहुंचाई है। 
दूसरी ओर स्थानीय खुफिया पुलिस ने जब इस मामले में थाना सिकंदरा पुलिस से सम्पर्क किया तो उन्हें बताया गया कि इस प्रकार की कोई शिकायत फिलहाल दर्ज नहीं की गई है।
_______________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments