...और होली मिलन समारोह बन गया तीखी बहस का मंच!

आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित लक्ष्मी वाटिका में आयोजित होली मिलन समारोह विवाद और हंगामे में बदल गया। भारत रक्षा मंच के तत्वावधान में आयोजित समारोह में यूजीसी के विरोध में चल रहे आंदोलन में खुलकर भागीदारी के आह्वान को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मंच पर ही तीखी बहस और नोकझोंक शुरू हो गई। कार्यक्रम को संक्षिप्त कर मामला शांत कराया गया।
खबरों के अनुसार, समारोह के दौरान यूजीसी के विरोध में आंदोलन में खुलकर शामिल होने की अपील की गई। इसी मुद्दे पर विष्णु गुप्ता एडवोकेट और भारत सिंह एडवोकेट के बीच तीखा टकराव हो गया। दोनों पक्षों के समर्थक भी सक्रिय हो गए, जिससे हंगामे की स्थिति बन गई। 
स्थिति बिगड़ती देख संगठन से जुड़े कृष्ण मुरारी माहेश्वरी एडवोकेट ने कार्यक्रम को तत्काल समेटने का निर्णय लिया। अध्यक्षीय भाषण कराकर समारोह को औपचारिक रूप से समाप्त घोषित किया गया, जिससे माहौल शांत हो सका।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, पूर्व पार्षद मोहन गुप्ता, जेडी शर्मा, कृष्ण मुरारी माहेश्वरी एडवोकेट, ठाकुर श्रीनिवास गुप्ता, मनोज अग्रवाल (प्रदेश अध्यक्ष, हिंदू कल्याण महासभा), पंकज गुप्ता, गुड्डू परिहार, रूप सिंह, सचिन गुप्ता, श्री भगवान गुप्ता, पुनीत, हर्ष माहेश्वरी, धर्मेंद्र राजपूत, आर.पी. शर्मा और पुष्पराज शर्मा भी उपस्थित रहे।
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments