कमलानगर के अनुरागनगर में युवक की मौत से आक्रोश, डीजे को लेकर हुई थी मारपीट
आगरा, 03 मार्च। थाना कमला नगर के अंतर्गत अनुराग नगर में एक युवक की मौत के बाद आक्रोश फैल गया। आरोप है कि डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में उसके साथ मारपीट की गई जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी।
खबरों के मुताबिक, मृतक 30 वर्षीय दीपू पेशे से हलवाई था। परिजनों का आरोप है कि शनिवार की रात डीजे बजाने को लेकर कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया था। मामला मारपीट तक पहुंच गया। दीपू को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। देर रात उसने दम तोड़ दिया। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। परिजनों के आरोप लगाए जाने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई।
सूचना मिलने पर थाना कमलानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है और उसके आधार पर भी आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस घटना के बाद से अनुराग नगर और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। कहा जा रहा है कि बल्केश्वर घाट पर अंतिम संस्कार के समय भी कुछ लोगों की पुलिस से तड़का भड़की हुई।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments