यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, छह मरे, स्लीपर बस ने ईको कार में पीछे से टक्कर मारी

हाथरस, 03 मार्च। यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की तड़के फिर भीषण हादसा हो गया। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में माइलस्टोन 141 के पास तेज रफ्तार बस ने ईको कार को पीछे से टक्कर मार दीं दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गई। छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में ज्यादातर राजस्थान के धौलपुर और आगरा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। ईको कार में परिवार सहित लोग सवार थे, जो होली के अवसर पर यात्रा कर रहे थे। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे का लिया संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मीडिया को बताया कि बस के ईको कार को ओवरटेक करते समय सुबह करीब साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ। बस चालक, सह चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया।
दिल्ली से धौलपुर जा रही ईको कार को पीछे से आ रही डबल डेकर बस में जोरदार टक्कर मार दी। पांच मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ईको कार दिल्ली में अलग-अलग स्थान से 13 सवारियां लेकर राजस्थान के धौलपुर के लिए चली थी। डबल डेकर बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। टक्कर से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ईको कार में सवार तीन महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई। तीन छोटे बच्चे और 03 व्यक्ति जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं, गंभीर घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया। इनमें से दो बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
हादसे के पीछे बस चालक द्वारा गति नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। यमुना एक्सप्रेसवे पर आवागमन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments