भारत टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, संजू सैमसन बने जीत के हीरो
कोलकाता, 01 मार्च। मेजबान भारतीय टीम ने सुपर आठ के अंतिम मुकाबले में वेस्ट इंडीज को पांच विकेट से हराकर ट्वेंटी ट्वेंटी विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। इस जीत का हीरो सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन बने। संजू ने अविजित 97 रन बनाते हुए टीम को एक छोर से थामे रखा और टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
सेमीफाइनल में उसका मुकाबला इंग्लैंड से पांच मार्च को अहमदाबाद में होगा। पहला सेमीफाइनल चार मार्च को कोलकाता में ही न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।
कोलकाता के ईडन गार्डन में रविवार को खेले गए भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 बनाए। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 196 का लक्ष्य दिया।
Post a Comment
0 Comments