कार गैराज में आग, दो युवक झुलसे, चार गाड़ियां जलीं

आगरा, 01 मार्च। तहसील फतेहाबाद में स्थित एक कार गैराज में रविवार को भीषण आग लग जाने से अंदर खड़ी दो वैन, कार और एक बाइक जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान दो युवकों के भी झुलस जाने की खबर है।
खबरों के मुताबिक, जिस समय आग लगी, गैराज मालिक सनी और उनके साझीदार आमिर गैराज में ही थे।
आग कुछ ही देर में इतनी तेज हो गई कि उसने गैराज में खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। सभी गाड़ियां धू धू कर जलने लगीं। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया। इस दौरान सनी और आमिर भी झुलस गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments