Agra News: खबरें आगरा की...

गोस्वामी समाज ने किया होली मिलन समारोह 
आगरा, 23 मार्च। गोस्वामी समाज सेवा समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह प्रेम वाटिका में मनाया गया। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय थे। कार्यक्रम में बंगाली बाबू, सुभाष गोस्वामी, आनंद गोस्वामी, भारत गोस्वामी, राजकुमार गोस्वामी, अभय गोस्वामी, मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र गोस्वामी, राकेश गोस्वामी समेत समाज बंधु उपस्थित रहे।
_________________________________________
शहीद हेमू कालानी का 103वां जन्मोत्सव मनाया
आगरा, 23 मार्च। सिंधी शक्ति संगठन, सिंधी यूथ क्लब एवं सिंधी सेवा संगम के संयुक्त तत्वावधान में शहीद हेमू कालानी का 103वां जन्मोत्सव सदर तहसील स्थित हेमू कालानी चौक पर मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत उपस्थितजनों को मिठाई वितरित की गई। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष सुशील नोतनानी ने कहाकि हेमू कालानी ने कम उम्र में ही देश की आजादी के लिए अद्भुत साहस और समर्पण दिखाया। अमृत मखीजा ने कहा कि हम उस महान माता को नमन करते हैं, जिन्होंने ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया। सोनू मदनानी ने कहा कि युवाओं को हेमू कालानी जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में हेमंत नोतनानी, मनोज नोतनानी, सुखदेव गिडवानी, अजय नोतनानी, किशोर बुधरानी, आनंद नोतनानी, रोहित एलानी, राजकुमार नोतनानी, मनीष हरजानी, मनोज खेमानी, अनिल नोतनानी, जय सिंह सरदार, नरेंद्र करमचंद, राजकुमार सोनी, सतीश मनमानी, मनोज थरानी, डिंपल शर्मा, संदीप नोतनानी, राजकुमार कुशवाह उपस्थित रहे।
_________________________________________
झारखंड से बचाये भालू का आगरा में उपचार
आगरा, 23 मार्च। झारखंड के जामतारा में वन विभाग ने अवैध रूप से प्रदर्शन करने वाले भालुओं के व्यापार से एक वयस्क मादा स्लॉथ भालू को बचाया गया, जिसकी उम्र लगभग 10-12 वर्ष है। उसे कैद में रखा गया था और प्रदर्शन दिखाने के लिए उसका इस्तमाल किया जाता था। अब उसे आगरा भालू संरक्षण केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां अब वह वाइल्डलाइफ एसओएस की देखभाल में रहेगी। उसका नाम ग्रेसी रखा गया है।
कैद में रहने के दौरान भालू के शरीर में गंभीर शारीरिक परिवर्तन हुए हैं। उसके सामने के नुकीले दांत जबरदस्ती निकाल दिए गए थे, जिससे वह काटने में असमर्थ हो गई थी। उसे दस्त, रस्सी से बांधे जाने वाले स्थान के आसपास घाव और चोटों के कारण वह बाईं आंख से देखने में असमर्थ है। वाइल्डलाइफ एसओएस की पशु चिकित्सा सेवाओं के उप निदेशक, डॉ. एस. इलयाराजा ने बताया कि ग्रेसी का संपूर्ण चिकित्सा परीक्षण किया गया, इसके बाद ही उसका उपचार शुरू कर दिया गया है।
_________________________________________
किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीकाकरण शुरू
आगरा, 23 मार्च। महिलाओं एवं किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में सोमवार को लेडी लायल अस्पताल में (ह्यूमन पैपिलोगा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षका जिला महिला चिकित्सालय, डा पुष्पलता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा उपेंद्र कुमार, डा सुरेंद्र मोहन प्रजापति उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा पीयूष जैन उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा ऋषि गोपाल उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। विशेषज्ञों द्वारा संक्रमण, उसके प्रभाव एवं टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। यह वैक्सीन निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
_________________________________________
डीईआई की छात्रा मोहिनी सिंह को 'जल शक्ति हैकाथॉन 2025' पुरस्कार
आगरा, 23 मार्च। दयालबाग शिक्षण संस्थान की छात्रा मोहिनी सिंह को नई दिल्ली में 'जल शक्ति हैकाथॉन 2025' पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें सोमवार को'विश्व जल दिवस' के अवसर पर डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने प्रदान किया। 
मोहिनी सिंह को पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।
उनकी परियोजना का शीर्षक "जल से माइक्रोप्लास्टिक्स को हटाने के लिए एक अधिशोषक-आधारित तकनीक का विकास" है। यह शोध कार्य पोइया घाट स्थित यमुना नदी तट पर विकास पहल का हिस्सा है।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments