Agra News-2 खबरें आगरा की-2.....
मोबाइल फोन से होने वाले दुष्प्रभावों को बताया
आगरा, 15 मार्च। नागरी प्रचारिणी सभा में विचार गोष्ठी करा यायोजन किया गया जिसका मुख्य विषय "मोबाइल और बचपन का भविष्य" था। मुख्य अतिथि महेश चन्द्र शर्मा ने मोबाइल फोन से होने वाले दुष्प्रभाव बताए।
डा अनुपम शर्मा ने कहा कि मोबाइल फोन हमारी संस्कृति पर कब्जा कर रहा है। सुमन सुराना, सभापति डॉ० खुशीराम शर्मा, ब्रज बिहारी लाल वर्मा "बिरजू", संयोजक विनोद कुमार माहेश्वरी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन नूतन अग्रवाल ने किया।
_________________________________________
टीयर्स ने मनाया 34वां वार्षिकोत्सव
आगरा, 15 मार्च। शास्त्रीपुरम स्थित मंदबुद्धि शिक्षण संस्थान टीयर्स का 34वां वार्षिकोत्सव रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।
बच्चों ने वंदे मातरम, गणेश वंदना, राम जन्मोत्सव, गुरुकुल, धनुष भंजन, सीता स्वयंवर, वनवास, सीता हरण, शबरी मिलन, रावण वध, अयोध्या वापसी जैसे प्रसंगों पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
इसके बाद हुए पुरस्कार वितरण समारोह में प्रोपर यूनीफॉर्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर - अभय गुप्ता, रेगूलर स्टूडेंट ऑफ द ईयर - प्रिंस कुमार, बेस्ट कॉपरेटिव पेरेंट्स ऑफ द ईयर – श्रीमती एवं श्री सुनील गुप्ता, बेस्ट कॉपरेटिव स्टाफ ऑफ द ईयर - शैलेंद्र कुमार यादव को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल दीपक जुयल ने की। मुख्य अतिथि एसीपी हरि कृष्ण शर्मा, विशिष्ट अतिथि आशा खन्ना, विजय खन्ना, सुरेश चन्द गर्ग, तपन ग्रुप व राहुल अग्रवाल व रूपाली अग्रवाल, डॉ पवन गुप्ता सुदीप गोयल गोयल, डॉ मलय गुप्ता, डॉ विभा गुप्ता, संजीव दोहरे, दीपक मित्तल, कुंजिका अग्रवाल, सीमा घोष, किरन शर्मा, मुकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, योगेंद्र सिंघल, अमित राठौर, राजेश सिंह व प्रवीणा राजावत पार्षद थीं। संचालन श्रेया श्रीवास्तव व गार्गी कौशिक ने किया।
_________________________________________
माथुर वैश्य मित्र मंडल ने मनाया होली मिलन समारोह
आगरा, 15 मार्च। माथुर वैश्य मित्र मंडल सिकन्दरा द्वारा होली मिलन समारोह दौजी राम पैलेस पर मनाया गया।
समारोह में फूल की होली एवं अन्य धार्मिक प्रस्तुतियां दी गई।
मुख्य अतिथि डा मधुरिमा गुप्ता अध्यक्षा केन्द्रीय महिला मंडल ने समाज की एकता व भाईचारा पर जोर दिया गया। मंडलीय उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, मंत्री सत्य प्रकाश गुप्ता व कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता के अलावा संरक्षक कृष्ण गुप्ता, डॉ दिनेश कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, अखिलेश दौनेरिया, दिनेश गुप्ता, यतीश गुप्ता, संजीव गुप्ता, सुनील नागाजी, सुधीर गुप्ता, सौरभ दौनेरिया, पवन गुप्ता, विपिन नागाजी, नितिन गुप्ता, बाले भाई, संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, अशोक गुप्ता मौजूद रहे।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments