लॉरेंस यूनाइटेड ने जीता स्टार वर्ग का खिताब, रविवार को आयेंगे सदानंद विश्वनाथ
आगरा, 28 फरवरी। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा पूर्व छात्रों के लिए आयोजित ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टार वर्ग का खिताब लॉरेंस यूनाइटेड ने पीटर्स सुपरकिंग्स को रोमांचक मुकाबले में नौ रन से हराकर अपने नाम कर लिया।
सेंट जोंस कॉलेज के मैदान पर खेले गए इस फाइनल मैच में टॉस पीटर्स सुपरकिंग्स ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैंसला लिया। लॉरेंस यूनाइटेड ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। पार्थ चौधरी ने 50 गेंद में शानदार 68 रन की पारी खेली। प्रवल जैन ने 24 और शहज़ान ख़ान ने 15 रन बनाये। दिवनव गोस्वामी और कनिक अग्रवाल ने 2-2 व शिवांश शर्मा और सक्षम मित्तल ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पीटर्स सुपरकिंग्स 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी और खिताबी मुक़ाबला हार गई। दिवनव गोस्वामी ने 54, तनय शाक्य ने 24 और शिवांश शर्मा ने 19 रन का योगदान दिया। प्रवल जैन ने 3 व पार्थ चौधरी और शहजान खान ने 2-2 विकेट लिये। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए पार्थ चौधरी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस अवसर पर भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, डॉ. राजीव फ़िलिप, रामानंद चौहान, डॉ. निशांत चौहान, अनमोल कोहली, अनमोल असीजा, अमित शुक्ला आदि उपस्थित रहे। अंपायरिंग श्याम सुंदर और वकार अहमद ने स्कोरिंग मनु ने और कमेंट्री नरेंद्र शर्मा ने की।
रविवार को सुपर लीजेंड वर्ग के फाइनल में पीटर्स सुपरकिंग्स और पॉल्स टाइटंस व लीजेंड्स वर्ग के फाइनल में लॉरेंस यूनाइटेड और पॉल्स टाइटंस के मध्य खिताबी मुक़ाबले खेले जायेंगे। पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सदानंद विश्वनाथ व विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य फादर डॉ. एल्विन पिंटो और प्रबंधक फादर इग्नेशियस मिरांडा होंगे।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments