फुटवियर की दुकान से ग्यारह लाख रुपये की चोरी!
आगरा, 04 फरवरी। थाना नाई की मंडी क्षेत्र में स्थित एक फुटवियर की दुकान से चोरों ने गल्ले में रखे करीब ग्यारह लाख रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दुकान बंद होने के बाद छत के रास्ते अंदर प्रवेश किया और रकम ले उड़े।
खबरों के अनुसार, कमला नगर निवासी वासुदेव मूलचंदानी की नाई की मंडी में धाकरान क्षेत्र में चिराग फुटवियर के नाम से दुकान है। इसी से लगा हुआ गोदाम भी है। विगत 31 जनवरी को वह दुकान बंद करके गए थे।
रविवार एक फरवरी को उन्होंने दुकान बंद रखी थी। सोमवार दो फरवरी को उन्होंने जब दुकान खोली तो अंदर रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त था और गल्ले में रखे 11 लाख रुपये गायब थे।
वासुदेव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि दुकान का अन्य सामान गायब नहीं था लेकिन गल्ले में रखी पूरी रकम चोरी हो गई। उन्होंने कहा कि चोर छत के रास्ते से दुकान में दाखिल हुए होंगे, क्योंकि छत का दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था।
थाना नाई की मंडी पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
_________________________________
Post a Comment
0 Comments