रिश्तों का खून: भाई ने कर दी बहन की गोली मारकर हत्या

आगरा, 05 फरवरी। भाई और बहन के बीच ऐसी रंजिश पनपी कि भाई ने घर में घुसकर बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना थाना शाहगंज क्षेत्र की अयोध्या कुंज कालोनी में बुधवार की रात को घटी।
खबरों के अनुसार, भाई रवि कुशवाह अपने दो साथियों के साथ बुधवार की देर रात 11 बजे अपनी बहन अनीता कुशवाह पत्नी श्याम सिंह कुशवाह के घर पहुंचा और तमंचे से अनीता के सिर में गोली मार दी, वारदात के बाद मौके से भाग गया। खून से लथपथ अनीता कुशवाह (55 वर्ष) को पति श्याम सिंह एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया जा सका। 
पति श्याम सिंह ने पुलिस को बताया कि साला रवि कुशवाह अपने दो साथियों के साथ घर पर आया था। दरवाजा खुलवाने के बाद वह बहन से बातचीत करने लगा। उसने अचानक तमंचा निकाल कर अनीता के सिर में गोली मार दी। वह गोली की आवाज सुनकर बाहर कमरे में आए तब तक रवि और उसके साथी वहां से भाग चुके थे। श्याम सिंह का कहना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश है। परिजनों का यह भी कहना है कि रवि कई साल पहले जेल गया था। उसने बहन के पास अपने कुछ रुपये रखे थे। चार साल पहले जेल से छूट कर आया था। बहन ने ही भाई की जमानत कराई थी। रवि काफी समय से अपने रुपये मांग रहा था। बहन वापस नहीं कर पा रही थी।
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने मीडिया को बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की चार टीम उसकी तलाश में लगी हुई हैं। 
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments