छोटी-छोटी बच्चियों ने कहा, "थैंक यू नवीन अंकल!"

आगरा, 22 फरवरी। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने रविवार को सांसद निधि से ग्राम पंचायत बाईंपुर के मजरा चुचाईना स्थित उत्तम गिरी एक्सटेंशन तथा शास्त्री पुरम की कृष्ण कुंज कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन मार्गों के निर्माण से 25 वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का समाधान हो सकेगा। 
उत्तम गिरी एक्सटेंशन में दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें पहली सड़क 183 मीटर लंबी तथा दूसरी सड़क 147 मीटर लंबी, इन दोनों सड़कों की अनुमानित लागत 35 लाख रुपये है। इसी क्रम में शास्त्री पुरम स्थित कृष्ण कुंज कॉलोनी के 100 फुटा रोड पर 195 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 18 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। 
सार्वजनिक मार्गों के निर्माण की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों में खुशी देखी गई। इस दौरान छोटी-छोटी बच्चियों ने थैंक यू नवीन अंकल कहकर कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर आरएसएस के अशोक कुलश्रेष्ठ, पार्षद प्रवीणा राजावत, पूर्व पार्षद अमित अग्रवाल ग्वाला, युवा भाजपा नेता वैभव जैन, अनिल सारस्वत, अशोक गोयल, आर.बी. पाराशर, मदनलाल, अमित अग्रवाल तथा डॉ. आर.एस. शुक्ला, रवि सारस्वत उपस्थित रहे।
_________________
सांसद ने सुनी मन की बात
आगरा, 22 फरवरी। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने रविवार को शास्त्रीपुरम स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें संस्करण को सुना। 
नवीन जैन ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री का भावनात्मक संवाद है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रेरित करने का कार्य करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर निरंतर जनजागरण हो रहा है। इस दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments