पॉल्स टाइटन और पीटर्स सुपरकिंग्स ने जीते मुकाबले

आगरा, 22 फरवरी। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को लीजेंड्स वर्ग के अंतिम दो लीग मुकाबले खेले गए।
पहले मैच में पॉल्स टाइटन ने लॉरेंस यूनाइटेड को आठ विकेट से पराजित किया। पॉल्स टाइटन के अक्षत उपाध्याय ने टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया। उन्होंने नाबाद 108 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे मैच में पीटर्स सुपरकिंग्स ने फ़्रांसिस एवेंजर्स को 10 विकेट से पराजित किया। राजीव अग्रवाल को शानदार 59 रन के लिये मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस अवसर पर भारत महाजन, मनोज मित्तल, डॉ. पराग गौतम, रामानंद चौहान, डॉ. राजीव फ़िलिप, अनमोल कोहली, आलोक जैन, अमित शुक्ला, कपिल अग्रवाल, कृष्ण कालरा आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट के अंतर्गत सुपर लीजेंड्स वर्ग के मुकाबले 25 फरवरी से खेले जायेंगे।
_______________________________________




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments