एक बार फिर गूंजेगी आगरा किले से छत्रपति शिवाजी की वीरगाथा
आगरा, 18 फरवरी। एक बार फिर आगरा किले में फिर से छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा गूंजेगी। छत्रपति सम्भाजीनगर स्थित अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान इस वर्ष भी चौथी बार 19 फरवरी को आगरा किले में छत्रपती शिवाजी महाराजके 396वें भव्य जयंती उत्सव आयोजित किया जारहा है, जिसमें में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री माननीय सी.आर. पाटील सहित देश भर के गणमान्य भाग लेने पहुंचेंगे।
विभव नगर स्थित एक होटल में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में छत्रपति संभाजीनगर स्थित अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटील ने घोषणा करते हुए कहा कि 19 फरवरी को आगरा किले के ऐतिहासिक जहांगीर महल में लगातार चौथे वर्ष “शिव जन्मोत्सव संपूर्ण भारत वर्ष का” यह भव्य छत्रपति शिवाजी महाराज के जयंती का उत्सव-राष्ट्रीय शिव जयंती उत्सव मनाया जाएगा।
आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज की स्मृति में भव्य स्मारक और शिवकाल का संग्रहालय महाराष्ट्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से बनाया जाएगा।
आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनवाने की मांग विनोद पाटील ने आगरा शिवजयंती समारोह में ही की थी। उसे तुरंत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वीकार किया था।
आगरा किले में शाम छह बजे शुरू होने वाले इस भव्य शिवजयंती उत्सवमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उनमें छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन का गौरव करने वाले गीत, शिवजन्मका पारंपरिक लोरीगीत, महाराष्ट्र राज्य गीत “गर्जा महाराष्ट्र माझा”, शिवाजी महाराज के जीवन पर नाटिका, शिवछत्रपति का पोवाडा आदि शामिल होंगे।
आगरा किले की पृष्ठभूमि पर प्रस्तुत होने वाला नीयाॅन लाइट और लेजर शो इस कार्यक्रम का एक आकर्षण होगा। आधुनिक तकनीक का उपयोग कर छत्रपती शिवरायकी गौरवगाथा 'इंडियाज गॉट टैलेंट' प्रतियोगिता से प्रसिद्ध हुए पुणे के विवेक इसे पाटील प्रस्तुत करेंगे।
'चला हवा येऊ द्या' कार्यक्रम से महाराष्ट्र के घर-घर पहुंची प्रसिद्ध कलाकार श्रेया बुगड़े का सूत्रसंचालन भी कार्यक्रम की विशेषता रहेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक सक्सेना, सुरेखा चौधरी, अमर लोखंडे, अंकित मित्तल, सौरभ शुक्ला, विनोद, चंद्रकांत पाटिल, राघवेन्द्र सिंह, प्रशांत हुरने आदि उपस्थित थे।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments