इंफ्रा इंटरनेशनल आगरा के साझीदार राजेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ डिजाइन के लिए पुरस्कृत
नई दिल्ली, 18 फरवरी। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने 14 से 18 फरवरी तक ग्रेटर नोएडा के अत्याधुनिक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित 61वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्प्रिंग 2026 बुधवार को समारोह के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि शालिनी राजपूत, अध्यक्ष, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ ने आईएचजीएफ दिल्ली मेला-स्प्रिंग 2026 में 12 उत्पाद श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए। इंफ्रा इंटरनेशनल आगरा के साझीदार राजेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ डिजाइन के लिए पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर डॉ. नीरज खन्ना, अध्यक्ष, ईपीसीएच; मुख्य संरक्षक और आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार, सागर मेहता, उपाध्यक्ष, ईपीसीएच, प्रशासनिक समिति के सदस्य अवधेश अग्रवाल, के. एन. तुलसी राव, राजेश जैन, सलमान आज़म, वरुण शर्मा, रश्मि दुग्गल, मोहम्मद जुनैद, सिमरनदीप सिंह कोहली, राजेश रावत, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राजेश रावत की उपस्थिति रही। इस मौके पर ईपीसीएच के अन्य प्रमुख सदस्य निर्यातक उपस्थित रहे।
Post a Comment
0 Comments