पत्नी को पीट रहा था पति, किरायेदार ने किया बीच-बचाव, धक्का लगा तो सीढ़ियों से गिरकर मौत
आगरा, 26 नवम्बर। पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करना एक किराएदार को भारी पड़ गया। धक्का-मुक्की के दौरान पत्नी को पीट रहा पति सिर के बल सीढ़ियों से नीचे गिर गया। करीब एक घंटे तक वह घायल अवस्था में पड़ा रहा। बाद में पड़ोसियों ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना जगदीशपुरा के नगला अजीता की है। बुधवार सुबह 32 वर्षीय हरिओम का अपनी पत्नी किरन से झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि हरिओम पत्नी को पीटने लगे।
उसी मकान में किराए पर रहने वाला रामवीर शोर सुनकर पहुंचा और पति-पत्नी के बीच बीच-बचाव करने लगा। उसने हरिओम को वहां से हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान धक्का-मुक्की में हरिओम सीढ़ियों से नीचे गिर गया और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
परिजनों का आरोप है कि हरिओम घायल हालत में करीब एक घंटे तक वहां पड़ा रहा। विवाद की जानकारी मिलने पर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया।
12 साल पहले हुई थी शादी
हरिओम के भाई सुमित ने बताया कि परिवार कालिंदी विहार में रहता है। हरिओम ट्रैवल एजेंसी की टैक्सी चलाता था। उसकी शादी 12 साल पहले कानपुर के कल्याणपुर निवासी किरन से हुई थी। कुछ वर्षों से वह पत्नी और दोनों बच्चों के साथ वह नगला अजीता में किराए पर रह रहा था।
______________________________________

Post a Comment
0 Comments