पीटर्स सुपरकिंग्स भी फाइनल में, पॉल्स टाइटन ने जीता अंतिम लीग मैच
आगरा, 27 फरवरी। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा पूर्व छात्रों के लिए आयोजित ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सुपर लीजेंड्स वर्ग के अंतिम लीग मुकाबले खेले गये। पीटर्स सुपरकिंग्स लॉरेंस यूनाइटेड को 5 विकेट से हराकर इस वर्ग के फाइनल में पहुँचने वाली दूसरी टीम बनी।
पॉल्स टाइटन ने फ़्रांसिस एवेंजर्स को 7 विकेट से हराकर अपना अंतिम लीग मैच भी जीत लिया।
पहले मैच में टॉस जीतकर फ्रांसिस एवेंजर्स ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। विवेक द्विवेदी ने 33, रजत शर्मा ने 25 तथा राजीव कक्कड़ ने 15 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अमित गुप्ता और यश उपाध्याय ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं अजय कक्कड़ , गौरव माथुर और अभिनीत धवन को 1-1 विकेट प्राप्त हुआ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पॉल्स टाइटंस की टीम ने मात्र 13.5 ओवर में 3 विकेट पर 131 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। यश उपाध्याय ने 52, शशांक कौल ने 45 और अमित गुप्ता ने 16 रन का योगदान दिया। कमलदीप सिंह और राजीव कक्कड़ ने 1-1 विकेट लिया। यश उपाध्याय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे मैच में लॉरेंस यूनाइटेड ने भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। अमित शुक्ला ने 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अक्षत रल्लन ने 25 रन तथा गौरव टंडन ने 17 रनों का योगदान दिया। कृष्ण कालरा ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि अमन गुप्ता, चंदन कलरा, रोहित गुप्ता और अंकुर अग्रवाल ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीटर्स सुपरकिंग्स की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए 18.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाकर इस वर्ग के फाइनल में पहुँचने वाली दूसरी टीम बनी। डॉ. राजीव फिलिप ने नाबाद 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली। कृष्ण कालरा ने नाबाद 31 रन और तरुण कोहली ने 19 रन बनाए। अरुण लूथरा ने 2 विकेट लिए, जबकि गौरव टंडन, सागर भटनागर और अक्षत रल्लन को 1-1 सफलता मिली।
हरफनमौला प्रदर्शन के लिए कृष्ण कालरा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, रामानंद चौहान, डॉ. निशांत चौहान, अनमोल कोहली, गौरव सिंघल आदि उपस्थित रहे। अंपायरिंग श्याम सुंदर और वकार अहमद ने स्कोरिंग मनु ने और कमेंट्री नरेंद्र शर्मा ने की। शनिवार को स्टार वर्ग का फाइनल खेला जायेगा ।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments