दो दिन तक बढ़ाया गया ताज महोत्सव || प्रभारी मंत्री बोले, प्रदेश में 12 पर्यटन सर्किट विकसित होंगे, पर्यटन विभाग टूरिज्म पैकेज देना शुरू करेगा

आगरा, 27 फरवरी। प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को ताज महोत्सव का औपचारिक समापन किया। प्रभारी मंत्री ने औपचारिक समापन के साथ ही शिल्प मेले को दो दिन और बढ़ाये जाने की घोषणा की। 
प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस बार ताज महोत्सव का नये कीर्तिमान कायम किए। आगरा ही नहीं बल्कि आस-पास के जनपदों के लाखों लोगों ने आकर महोत्सव की गरिमा बढ़ाई। संस्कृति पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी के बाद यहां केन्द्र व राज्य सरकार की 800 करोड़ की योजनाओं को क्रियान्वित किया गया, जिनमें शिवाजी म्यूजियम, कोठी मीना बाजार अधिग्रहण, भगवान भोले नाथ की नगरी व अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म स्थान बटेश्वर, शौरीपुर, कैलाश मन्दिर आदि सभी धार्मिक व अध्यात्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार प्रदेश में 12 पर्यटन सर्किट विकसित करने जा रही है, जिनमें एक सर्किट मथुरा वृंदावन, गोकुल, आगरा, बटेश्वर, शौरीपुर, कैलाश मंदिर फिरोजाबाद में ईको टूरिज्म का रपड़ी, ग्लास म्यूजियम, मैनपुरी का स्वतंत्रता संग्राम म्यूजियम, फर्रुखाबाद में बाबा नीम करोरी मंदिर को जोड़कर विकसित किया जाएगा। पर्यटन विभाग 03 से 05 दिन का टूरिज्म पैकेज देकर पर्यटकों की यात्रा शुरू करने जा रहा है जिससे आगरा को होटल इंडस्ट्री, दुकानदारों आम जन को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 को 01 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने हेतु आगरा की इकोनॉमी को भी समृद्ध करने का कार्य किया जा रहा है। 
जनपद प्रभारी मंत्री ने लाल चंदन की लकड़ी पर कलाकृति उकेरने वाले दक्षिण भारत के कलाकर बालकृष्णन को भी सम्मानित किया गया। पदमश्री अवार्डी लाजवंती को रू0 12 लाख की आय अर्जित करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आगरा किला ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम, रंग-ए-आगरा किताब का विमोचन किया गया। 
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, डॉ मंजू भदोरिया, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राकेश चौहान अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, ब्लाक प्रमुख एत्मादपुर जगबीर सिंह तोमर, दिगम्बर धाकरे सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।  
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments