हिन्दू नहीं जागा तो भारत में भी हमें अल्पसंख्यक बना दिया जायेगा
आगरा, 22 फरवरी। माँ दुर्गा विद्या मंदिर नामनेर में रविवार को हुए हिंदू सम्मेलन ने समाज को संगठन, एकता और संस्कार का संदेश चरितार्थ किया।
सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर कृष्णानंद, मुख्य वक्ता राजेश, मातृ शक्ति रीना शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र बंसल, रघु पंडित, अनूप वर्मा ने भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया।
कृष्णानंद महाराज ने कहा कि धर्म का उपदेश अर्जुन को भी कृष्ण ने दिया तभी उन्हें विजय प्राप्त हुई। साथ ही कहा कि विभाजन के समय पाकिस्तान को धर्म के आधार पर ही भूखंड दिया, परंतु वर्ष 1976 में आपातकाल के दौरान संविधान की प्रस्तावना में पंथ निरपेक्ष शब्द जोड़ दिया गया, जो गलत है। भारत जो हिन्दू राष्ट्र था उसे हिन्दू राष्ट्र घोषित करना ही लक्ष्य है।
मातृ शक्ति रीना शर्मा ने कहा कि सनातन में अनेक वीरांगनाओं ने वीरता के उदाहरण प्रस्तुत किये आज उसी की आवश्यकता है। आज के समय में चल रहे लव जिहाद से बेटियों को बचाना है।
मुख्य वक्ता राजेश ने कहा, हम हिंदुओं को कुम्भकरण की निद्रा से जागना है और जैसे संकट के समय अपने प्राण न्योछावर किये, उसी तरह जब आज भारत की डेमोग्राफी बदलने का कुत्सित प्रयास हो रहा है उसे समाप्त करने के लिए हिंदुओं को संगठित करना है। हिन्दू नहीं जागा तो भारत में भी हमें अल्पसंख्यक बना दिया जायेगा।
अध्यक्षीय संबोधन में डॉ राजेन्द्र बंसल ने कहा कि वर्तमान में हिन्दुओं को संगठित होने की ज़रूरत है। उन्होंने सभी वक्ताओं, अतिथियों, श्रोताओं और आयोजकों को धन्यवाद प्रेषित किया।
कार्यक्रम में सुनील दीक्षित, डॉ अंकुर बंसल, डॉ योगेंद्र शर्मा, ब्रजेश पंडित, राजेश अग्रवाल, हरविंदर सिंह, मंगल सिंह एडवोकेट, मनीश बुद्धिराजा, अनूप वर्मा, रघु पंडित, ब्रजेश पंडित, अभिषेक शर्मा, सतीश शर्मा, उदय प्रताप बघेल, विवेक लोधी, विश्वजीत पात्रा, अर्पित जैन, अंकित जैन, हर्ष कोटिया, सपना, माधुरी माहौर, रामा शर्मा, अविनाश गोस्वामी, अनिल कुलश्रेष्ठ, अविनाश सत्यार्थी, राहुल बेत, सचिन चौधरी, पार्वती गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिग्विजय नाथ तिवारी ने किया।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments