सम्बन्ध पक्का होते ही वर पक्ष को आने लगीं धमकियां!

आगरा, 17 फरवरी। सदर क्षेत्र में एक शादी से पहले दूल्हे पक्ष को जान से मारने की धमकी दिए जाने की खबर है। सम्बन्ध पक्का होने की रस्म होने के बाद दूल्हे और उसके परिवार को अज्ञात नंबरों से लगातार धमकी भरे कॉल आने लगे। थाना सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और अज्ञात नंबरों की जांच शुरू कर दी है।
खबरों के अनुसार, कॉल करने वाले ने धमकी दी कि यदि लड़के ने उक्त लड़की से शादी की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इतना ही नहीं, कॉलर ने पूरे परिवार को खत्म करने की चेतावनी भी दी। 
परिवार का कहना है कि धमकी देने वाला बेहद आक्रामक लहजे में बात कर रहा था और शादी रोकने के लिए दबाव बना रहा था। लगातार मिल रही धमकियों के बाद परिवार ने खुद को असुरक्षित महसूस किया और तत्काल पुलिस से संपर्क किया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को कॉल की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई, जिसमें स्पष्ट रूप से जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल डिटेल्स और मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच की जा रही है। जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments