आर आर बिल्डर्स के छह ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, दोपहर से टीमें छानबीन में जुटीं

आगरा, 17 फरवरी। आयकर विभाग ने मंगलवार को शहर की एक प्रमुख बिल्डर फर्म पर सर्वे की कार्रवाई की। दोपहर दो से तीन बजे के बीच आर आर बिल्डर्स के छह ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। आयकर टीमों को देखकर फर्मों में भारी हड़कम्प मच गया।
सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग रेंज एक के अंतर्गत को गई इस कार्रवाई में आर आर बिल्डर्स के रोहित जैन और उनके तीन अन्य साझीदारों की जांच की जा रही है। पता चला है कि हाथरस रोड स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस सहित अन्य सेल्स और साइट कार्यालयों पर आयकर विभाग की टीमों द्वारा आय व्यय और अन्य दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। 
रोहित जैन के साझीदारों में आर के मार्केटिंग के राकेश कुमार का भी नाम लिया जा रहा हैं आयकर विभाग की टीमें कुल छह परिसरों पर छानबीन में जुटी हैं। आर आर बिल्डर्स के एत्मादपुर, हाथरस मार्ग और फतेहाबाद रोड पर कई प्रोजेक्ट बताए जा रहे हैं। इनमें फतेहाबाद मार्ग का ग्रीन वैली प्रोजेक्ट भी शामिल है। 
आयकर विभाग की कार्रवाई देर रात या अल सुबह तक तक जारी रहने की संभावना है। 
_____________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments