चैंबर चुनाव समिति ने घोषित किया कार्यक्रम, नामांकन 21 से 28 फरवरी तक, मतदान 14 मार्च को
आगरा, 17 फरवरी। जीवनी मंडी स्थित नेशनल चैम्बर सभागार में मंगलवार को हुई प्रेस वार्ता में बताया गया कि वार्षिक चुनावों के लिए मतदान 14 मार्च को वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में होगा। एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष व 32 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव कराया जायेगा। मतदान का समय प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होकर सायं 3.00 बजे तक रहेगा।
नामांकन प्रपत्र 21 फरवरी से चैम्बर कार्यालय से वितरण करना प्रारम्भ किया जायेगा। प्रत्याशी द्वारा नामांकन प्रपत्र पूर्व निर्धारित शुल्क सहित 28 फरवरी सायं 4 बजे तक चैम्बर कार्यालय में जमा कराना होगा।
सभी प्रत्याशियों के लिए चैंबर के संविधान के अनुरूप अहर्ता अनिवार्य है। चुनाव में प्रत्याशी होने के लिए सभी चयनित एवं कोप्टेड सदस्यों की उपस्थिति वर्ष 2025-26 की बैठकों में नामांकन की अन्तिम तिथि 28 फरवरी तक न्यूनतम 50 प्रतिशत होना अनिवार्य है। अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण नाैंबरकन पत्रों को निरस्त करने का अधिकार चुनाव समिति को होगा।
नामांकन पत्रों की स्वीकृति अथवा अस्वीकृति से असंतुष्ट/प्रभावित सदस्य चुनाव समिति की घोषणा के 24 घंटे के अंदर कोर कमेटी चेयरमैन को लिखित में शिकायत कर सकते हैं। कोर कमेटी को चुनाव समिति सहित आकस्मिक बैठक बुलाकर 48 घंटे में चुनाव समिति को लिखित में कोर कमेटी के निर्णय से अवगत कराना अनिवार्य होगा जिससे चुनाव प्रक्रिया विलम्बित न हो।
नामांकन पत्रों की जांच 01 मार्च रविवार को चैम्बर भवन, जीवनी मण्डी में की जायेगी। नाम वापसी की अन्तिम तिथि 09 मार्च सायं 5.00 बजे तक होगी।
प्रेस वार्ता में चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष एवं को-चेयरमैन श्रीकिशन गोयल, पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंघल, पूर्व अध्यक्ष एवं विशेष आमंत्रित अमर मित्तल, सीताराम अग्रवाल, अध्यक्ष एवं चुनाव समिति के पदेन सदस्य संजय गोयल उपस्थित थे।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments