ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स का क्लीन स्वीप, तीसरा मैच भी आठ विकेट से जीता
आगरा, 07 फरवरी। ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स और आगरा लीजेंड्स के मध्य खेली गई तीन मैचों की शृंखला ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स ने 3-0 से जीत ली।
शनिवार को अनेक सिंह स्टेडियम कुबेरपुर पर खेले गए तीसरे और अंतिम मैच में टॉस आगरा लीजेंड्स के कप्तान डॉ. पराग गौतम ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 4 विकेट खोकर 241 रन बनाये। स्वप्निल सिंह ने शतकीय पारी खेली और 126 रन बनाये। अजय कदम ने 62 रन बनाए। केनी गिरधारी ने 2 और फ़िल वियर व हफ़ीज़ मोहम्मद ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स की टीम ने 25.1 ओवर में दो विकेट पर 242 रन बनाकर मैच जीत लिया। टॉम रॉबर्टसन 65 और केनी गिरधारी 68 रन बनाकर ऑउट हुए। ज़िम मॉरिसन ने नाबाद 56 रन की पारी खेली। डॉ. राजीव फ़िलिप और अजय कदम को 1-1 विकेट मिला।
केनी गिरधारी को मैन ऑफ़ द मैच और स्वप्निल सिंह को फाइटर ऑफ़ द मैच चुना गया। अंपायरिंग अतुल सोलंकी व वकार अहमद और कमेंट्री देव पांडे ने की। इस अवसर पर वेटरन्स क्रिकेट इंडिया फाउंडेशन के निदेशक संजय रंजन सिंह और नार्थ ज़ोन प्रभारी संजीव सेठ भी मौजूद रहे।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments