मीरा और कृष्ण पर आधारित म्यूजिक वीडियो "आठवाँ सुर" रिलीज

आगरा, 07 फरवरी। सूरज तिवारी निर्देशित मीरा और कृष्ण पर आधारित म्यूजिक वीडियो "आठवाँ सुर" शनिवार को ब्रज रिकॉर्ड्स म्यूजिक लेबल पर रिलीज़ हुआ। गीत को “आठवाँ सुर” को दयालबाग रोड स्थित होटल पूनम प्लाजा में एक समारोह में रिलीज़ लिया गया अतिथियों में सतीश अरोड़ा, शिव प्रताप सिंह, विनय गोस्वामी, सावन चौहान, पी के सिंह, एस के कौशिक आदि थे।
सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण के गीत को परदे पर दिखाया गया, जिसमें आगरा, वृंदावन, मथुरा और बटेश्वर की लोकेशंस ली गई हैं, जिसमें बाहर के फिल्ममेकर्स हमारी लोकेशंस पर शूट करें और यहाँ रोज़गार बढ़े | 
गीत के प्रोड्यूसर शिव प्रताप सिंह, सावन चौहान और विनय गोस्वामी हैं। लेखक, निर्देशक सूरज तिवारी हैं। डी ओ पी सुनील राज हैं।
गीत में आगरा की नव्या अग्निहोत्री, मथुरा के करण चौधरी में मुख्य कलाकार हैं। जितेश आसिवाल, विशु सिंघानिया और पंकज शर्मा ने भी गीत में भूमिका निभाई है। म्यूजिक डी सुशांत और सिंगर्स शिवि सरीन एवं डॉ अनामिका सिंह मुंबई से हैं। गीत के बोल सूरज तिवारी एवं शिल्पी तिवारी ने लिखे हैं।
इस अवसर पर पूनम अरोड़ा, रीमा अरोड़ा, निक्की सिंह, डॉ पी के सिंह, एस के बग्गा, जितेंद्र फ़ौजदार, अदिति कात्यानी, डॉ राहत जहाँ ख़ानम, राहुल गुप्ता, हेमा बैजल, अवधेश उपाध्याय, अनूप्रिय त्रिपाठी, रश्मि चोपड़ा, आभा सिंह भी उपस्थित थे।
_______________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments