जर्मन व्यापार मेले में आगरा की कागज निर्माता कंपनी अनुराग एंटरप्राइज़ेज की भी भागीदारी

आगरा, 07 फरवरी। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में इन दिनों चल रहे विश्व स्तरीय व्यापार मेले एम्बिएन्ते-2026 में जिले की कागज निर्माता कंपनी अनुराग एंटरप्राइज़ेज ने भी स्टॉल लगाया है। अनुराग एंटरप्राइज़ेज कलर पेपर, डिजाइन पेपर और गिफ्ट पेपर का ताजनगरी में निर्माण करती है। यह इस क्षेत्र में उत्तर भारत की अग्रणी कंपनी है और पिछले पन्द्रह वर्ष से निर्यात क्षेत्र में कार्य कर रही है। 
मेले के लिए जर्मनी में मौजूद अनुराग एंटरप्राइज़ेज के संचालक राजीव अग्रवाल ने "न्यूज नजरिया" को कॉल पर बताया कि अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाए जाने से इस बार भारतीय वस्तुओं को लेकर खरीददारों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में अमेरिका से भारत का व्यापार नई ऊंचाइयों को छूएगा।
गौरतलब है कि इस विश्व प्रसिद्ध व्यापार मेले में विभिन्न देशों के उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। आगरा के हस्तशिल्प कला से जुड़े पांच निर्यातकों ने भी यहां अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। मेले में होम डैकोर, इन्टीरियर डिजाइन, गिफट्स, स्टेशनरी व किचिन एसैसरीज की भी पूरी रेंज प्रदर्शकों द्वारा लगायी गई है। छह फरवरी को शुरू हुआ यह मेला दस फरवरी तक चलेगा।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments