सांसद नवीन जैन बोले- अमेरिका के आधिकारिक नक्शे में दिखा ‘अखंड भारत,’ अब पीओके पर अपना दावा छोड़े पाकिस्तान
आगरा, 07 फरवरी। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने एक बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक कूटनीति का प्रभावशाली परिणाम सामने आया है। अमेरिका के आधिकारिक व्यापारिक नक्शे में संपूर्ण जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत का हिस्सा दर्शाया गया है। नवीन जैन ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और कहा कि अब पाकिस्तान को मानवता के आधार पर पीओके पर अपना दावा छोड़ देना चाहिए।
बयान में उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को स्मरण करते हुए कहा कि हम दशकों से कहते आए हैं— ‘जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है, वह कश्मीर हमारा है और वह सारा का सारा है।’ हमारे नेताओं ने कश्मीर की अखंडता के लिए अपने प्राणों तक की आहुति दी और आज वही विचार विश्व मंच पर स्वीकार किया जा रहा है।”
बयान में कहा गया कि पीओके की जनता लंबे समय से गरीबी, दमन और अस्थिरता के दौर से गुजर रही है। भारत ही वह देश है जो वहां के लोगों को सुरक्षा, विकास और सम्मानजनक जीवन दे सकता है। यह घटनाक्रम केवल कागज़ी बदलाव नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की मजबूत होती वैश्विक स्थिति का प्रमाण है। दुनिया यह समझ चुकी है कि भारत की संप्रभुता और अखंडता पर कोई समझौता नहीं हो सकता।
______________________________________
Post a Comment
0 Comments