कारीगरों ने हड़प ली एक करोड़ से अधिक की चांदी!

आगरा, 14 फरवरी। दो चांदी कारीगरों द्वारा 46 किलो चांदी हड़प लेने का मुकदमा थाना छत्ता में दर्ज कराया गया है। इस चांदी की कीमत वर्तमान में एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
खबरों के मुताबिक, वर्ष 2024 में दोनों आरोपी तीन बार में पायलें बनाने के लिए 46 किलो सौ ग्राम चांदी ले गए थे। लेकिन पायल बनाकर नहीं दीं, न ही चांदी वापस की। मांगने पर गाली-गलौज करने के साथ ही काटकर यमुना में फेंकने की धमकी दी। बेलनगंज के निकट लेन गऊशाला निवासी नीरज वर्मा ने यह मुकदमा मनीष कुमार व उनके भाई सुभाष कुमार निवासी आनंद नगर जगदीशपुरा के खिलाफ दर्ज कराया है। नीरज युग ओर्नामेंट्स के नाम से चांदी के आभूषणों का व्यापार करते हैं।
नीरज का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ ही पुलिस से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद अदालत की शरण ली। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments