टीम बी बनी सीनियर जिला क्रिकेट लीग की विजेता

आगरा, 14 फरवरी। डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के तत्वावधान में खेली गई सीनियर लीग में शनिवार को उड़ान क्रिकेट अकादमी पर खेले गए फाइनल मुकाबला टीम ए और टीम बी  के मध्य खेला गया।
टीम ए ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 45-45 ओवर के मुकाबले में  टीम ए ने 43.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 246 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए किंग पटेल ने 81 और दीपक राजपूत ने 30, सौरभ ने 26, उपदेश ने 22, हिमांशु ने 24 रनों का योगदान दिया। टीम बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए भरत शर्मा ने 4, विपिन सक्सेना ने 3 दुष्यंत और अतुल ने एक-एक क्रिकेट प्राप्त किया। 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम बी की टीम ने 44.2 ओवर में चार विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किया।
सौरभ राज ने 47, मयंक तिवारी ने 89 , लव कुश बघेल ने 47 रन का योगदान दिया।
टीम ए की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपक राजपूत ने 2, मयंक शर्मा और सौरभ चौधरी ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। शानदार प्रदर्शन के लिए मयंक तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।        प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ शुभम अग्रवाल, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज दीपक राजपूत एवं प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मयंक तिवारी को दिया गया। पुरस्कार वितरण पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर सर्वेश भटनागर, उत्तर प्रदेश की क्रिकेट डवलपमेंट कमेटी के सदस्य अनीस राजपूत और उड़ान क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने किया।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments