पॉल्स टाइटन और लॉरेंस यूनाइटेड पहुंची सेंट पीटर्स ओल्ड बॉयज क्रिकेट के फाइनल में

आगरा, 21 फरवरी। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा पूर्व छात्रों के लिये आयोजित ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीजेंड्स वर्ग में पॉल्स टाइटन और लॉरेंस यूनाइटेड ने लगातार दो दिन अपने-अपने मैच जीत कर फाइनल में जगह बना ली।
शनिवार को सेंट जोन्स कॉलेज के मैदान पर पहले लीग मैच में पॉल्स टाइटन ने फ्रांसिस एवेंजर्स को 119 रन से और दूसरे रोमांचक मैच में लॉरेंस यूनाइटेड ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 6 रन से पराजित किया।
पहले मैच में टॉस फ़्रांसिस एवेंजर्स ने जीता और पॉल्स टाइटन को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया जिन्होंने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 194 रन का स्कोर खड़ा किया। अमर नायर ने नाबाद 50, डॉ. शुभम जैन ने 48 और अंकुर करमाकर ने 21 रन बनाये। अर्पण भाटिया और मयंक तिवारी ने 2-2 विकेट लिये। जवाब में फ़्रांसिस एवेंजर्स की पूरी टीम 13.5 ओवर में 75 रन ही बना सकी। अर्पण भाटिया ने 12 और मयंक तिवारी ने 11 रन बनाये। आयुष अग्रवाल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट लिए आशीष जैन ने 2 डॉ. शुभम जैन, डॉ.शशांक जैन और अभय उदय चोपड़ा ने 1-1 विकेट लिया। आयुष अग्रवाल को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया। 
दूसरे मैच में टॉस लॉरेंस यूनाइटेड ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया और 19.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 138 रन बनाये। राहुल अग्रवाल ने 36, अंकित वर्मा ने 28 और अनिकेत रज़ावत ने 19 रन बनाये। रिजुल अग्रवाल ने टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक करते हुए 3 विकेट लिये, मोहित अरोड़ा को भी 3 विकेट मिले जबकि मधुर बंसल ने दो विकेट लिए। ज़वाब में खेलने उतरी पीटर्स सुपरकिंग्स की पूरी टीम 19.1 ओवर में 132 रन बना सकी। मधुर बंसल ने 27, नकुल मनचंदा ने 25 और हर्ष सारस्वत ने 23 रन का योगदान दिया। रणवीर सिंह और अनिकेत राजावत ने 3-3 विकेट चटकाए जबकि यमंक गोस्वामी को 2 और डॉ. हिमांशु यादव को 1 विकेट मिला। रणवीर सिंह को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, रामानंद चौहान, डॉ. राजीव फ़िलिप, आलोक जैन, डॉ. रोहित गुप्ता, मुनीश गुप्ता, अनमोल असीजा, अमित शुक्ला, हर्ष शर्मा, चंदन कालरा, नवीन असवानी  उपस्थित रहे।
______________________________________




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments