फेरों से पहले पहुंच गई पुलिस और रुकवा दी शादी!

आगरा, 23 फरवरी। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में रविवार की रात्रि एक विवाह समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने रात में पहुंचकर फेरों को रुकवा दिया। दूल्हे को बिना दुल्हन के ही खाली हाथ लौटना पड़ा। 
खबरों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि दुल्हन नाबालिग है। पुलिस ने मौके पर दुल्हन के आयु संबंधित प्रपत्र देखे तो उसमें वह नाबालिग थी, जिसके बाद पुलिस दुल्हन को थाने लेकर आ गयी, फिलहाल उसे आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया।
दरअसल चाइल्ड लाइन को रविवार की रात हेल्पलाइन नंबर 1098 पर जगदीशपुरा में नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना मिली। इसके बाद चाइल्ड लाइन समन्वयक ब्रजेश कुमार गौतम और किरन रात करीब 9:30 बजे जगदीशपुरा थाने की पुलिस के साथ पहुंच गए।
बारात हाथरस जिले के सादाबाद से आई थी। बराती खाना खा चुके थे। दूल्हा मंडप में बैठा था। दुल्हन को मंडप में लाने की तैयारी की जा रही थी तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख बरातियों और घरातियों में अफरातफरी मच गयी। दुल्हन के रिश्तेदार उसके बालिग हाेने का दावा करने लगे। पुलिस द्वारा दुल्हन के आयु संबंधी प्रमाम पत्र मंगाकर देखने पर वह नाबलिग निकली। मंडप में फेरों के लिए बैठे दूल्हे को पुलिस ने नाबालिग से शादी करने पर कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। दूल्हे के परिवारीजनों का कहना था कि उन्हें नहीं पता था कि लड़की नाबालिग है।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments