चैंबर चुनाव: मनोज गुप्ता और मनोज बंसल ने अध्यक्ष पद के पर्चे भरे, उपाध्यक्ष पर अम्बा, गिरीश, नीतेश, कोषाध्यक्ष पर नीरज अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, विनय मित्तल मैदान में
आगरा, 23 फरवरी। नेशनल चैम्बर के वार्षिक चुनावों के लिए सोमवार को जीवनी मंडी स्थित सभागार में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। अध्यक्ष पद के दावेदारी हेतु मनोज बंसल व मनोज गुप्ता द्वारा अपना नामांकन पत्र चैम्बर के चुनाव समिति को सौंपा गया। मनोज गुप्ता जहां भारी भीड़ और बैंड बाजों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे, वहीं मनोज बंसल ने सादगी के साथ अपना परचा भरा।
चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए तीन प्रत्याशियों अम्बा प्रसाद गर्ग, गिरीश चंद गोयल, नीतेश अग्रवाल ने और कोषाध्यक्ष के पद के लिए नीरज अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, विनय मित्तल ने नामांकन दाखिल किये।
कार्यकारिणी सदस्यों में समूह संख्या 2 से संजीव गुप्ता, समूह संख्या 4 से कुलदीप कोहली, दिनेश कुमार जैन, समूह संख्या 6 से अशोक गोयल, उमेश चंद बंसल, श्याम सुन्दर महेश्वरी, अम्बुज गोयल, नितिन अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, समूह संख्या 10 में हिमांशु अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, समूह संख्या 12 में अशोक कुमार गुप्ता, समूह संख्या 13 में देवेन्द गोयल, धर्मगोपाल मित्तल, समूह संख्या 14 में अनुज विकल द्वारा नामांकन किया गया। चुनाव समिति की तरफ से शलभ शर्मा एवं चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि 14 समूहों से 32 कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने हैं। प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी सायं 4.00 बजे तक है इसके उपरान्त सभी नामांकन पत्रों की जांच चुनाव समिति द्वारा 01 मार्च को चैम्बर कार्यालय में की जायेगी।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments