आगरा-धौलपुर के बीच मालगाड़ी पटरी से उतरी

आगरा, 28 फरवरी। बिलासपुर से अंबाला जा रही एक मालगाड़ी आगरा और धौलपुर के बीच मनिया रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की सुबह पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के एक वैगन के दो पहिये पटरी से उतर गए। आगरा कैंट से दुर्घटना राहत ट्रेन भेजी गई। 
झांसी-आगरा रेल खंड की डाउन लाइन में हुई इस दुर्घटना के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। सबसे अधिक प्रभाव हीराकुंड एक्सप्रेस पर पड़ा। हीराकुंड एक्सप्रेस 32 मिनट तक खड़ी रही। डीआरएम गगन गोयल ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 
गौरतलब है कि नई दिल्ली-आगरा-झांसी रेल खंड से हर दिन 350 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें मालगाड़ी भी शामिल हैं। 
शनिवार की पूर्वाह्न 11.17 बजे बिलासपुर से कोयला लादकर एक मालगाड़ी अंबाला जा रही थी। मनिया रेलवे स्टेशन के पास वैगन से चिंगारी निकली और तेज धमाका हुआ। कुछ ही देर में एक वैगन के दो पहिये पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ ने लोगों को किसी तरीके से हटाया। इस घटना के चलते डाउन लाइन में ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। कई ट्रेनें पांच से 15 मिनट के लिए रोक दी गईं। मालगाड़ी के पहियों के पटरी से उतरने की वजह एक्सल में आई कमी बताया जा रहा है। 
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments