गीता गोविन्द वाटिका दर्शकों के लिए खोली गई, थीम सौंदर्यीकरण, थीम विकास, थीम लाइटिंग और लेजर शो होंगे आकर्षण

आगरा, 27 फरवरी। ताजनगरी योजना फेस-2 स्थित जोनल पार्क को गीता गोविन्द वाटिका के रूप में विकसित किया गया है। वाटिका में थीम सौंदर्यीकरण, थीम विकास तथा थीम लाइटिंग एवं लेजर शो देखने को मिलेंगे।
गीता गोविन्द वाटिका में ब्रज थीम पर आधारित विभिन्न प्रकार के स्कल्पचर यथा-कालिया नाग, गोवर्धन पर्वत, मोर, शंख, मण्डाला, जी.आर.सी. एवं सेन्ड स्टोन जाली, पिलर, माखन मटका, स्टोन फाउण्टेन, स्टोरी पैनल तथा महाभारत में कौरवों एवं पाण्डवों के बीच हुए कुरुक्षेत्र युद्ध आदि को प्रतीकात्मक संरचनाओं के माध्यम से प्रदर्शित/स्थापित किया गया है। थीम लाइटिंग एवं लेजर शो के अन्तर्गत डैकोरेटिव एवं बोलार्ड लाइट तथा श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित लेजर शो, लाइट एण्ड साउण्ड शो के साथ-साथ म्यूजिकल फाउंटेन शो एवं ओपन एम्फीथिएटर दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके अतिरिक्त यहां तुलसी वाटिका भी विकसित की गयी है, जिसके अन्तर्गत तुलसी की विभिन्न प्रजाति के पौधे यथा-रामा तुलसी, श्यामा तुलसी, वागा तुलसी, श्वेता तुलसी एवं विमला तुलसी आदि पौधे रोपित किए गए हैं।
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को गीता गोविन्द वाटिका का लोकार्पण किया। इसके साथ ही लोकार्पण गीता गोविन्द वाटिका आम जनमानस के लिए खोल दी गई।
बता दें कि मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के अन्तर्गत एडीए द्वारा ताजनगरी योजना फेस-2 स्थित जोनल पार्क को गीता गोविन्द वाटिका के रूप में विकसित किया गया है। वाटिका में थीम सौन्दर्गीकरण, थीम विकास तथा थीम लाइटिंग एवं लेजर शो से संबंधित विकास कार्य लगभग 17.6 एकड़ भूमि पर कराए गए हैं। लगभग 1218.42 लाख रुपये की धनराशि से कार्य पूर्ण कराए गए हैं। उपरोक्त धनराशि में से 50 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार/पर्यटन विभाग एवं शेष 50 प्रतिशत धनराशि का वहन आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया है।
गुलिस्ताँ पार्किंग कार्यों का भी लोकार्पण 
प्रभारी मंत्री ने फतेहपुर सीकरी स्थित गुलिस्ताँ पार्किंग से संबंधित कराए गए कार्यों का भी लोकार्पण किया।  गुलिस्ताँ पार्किंग में 84.87 लाख रुपये से पार्किंग के सम्पर्क मार्ग, सौ व सुदृढ़ीकरण आदि से संबंधित कार्य (स्टोन वर्क, टाइल्स वर्क ऑन फुटपाथ व कैट आई इत्यादि) पर्यटकों की सुविधा हेतु विभिन्न स्थलों पर एसएस बैंच की व्यवस्था एवं साफ-सफाई के दृष्टिगत एसएस डस्टबिन भी स्थापित कराए गए है।
कार्यक्रम को मण्डल आयुक्त नगेन्द्र प्रताप, विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश, भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी विजय शिवहरे भाजपा जिलाध्यक्ष  प्रशांत पौनिया ने भी संबोधित किया।
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments