ताज महोत्सव में मंगलवार को भारतीय परिधानम शो में दिखेगी कई प्रांतों की सांस्कृतिक झलक
आगरा, 23 फरवरी। ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर इस बार विभिन्न प्रदेशों की जहां वस्त्र संस्कृति, लोक नृत्य एवं संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।
संस्कार भारती की महानगर शाखा द्वारा ताज महोत्सव-2026 के अंतर्गत भारतीय परिधानम् नामक परिधान शो का आयोजन 24 फरवरी को सांय तीन बजे से टाटा ग्राउंड स्थित मुक्ताकाशीय मंच पर किया जायेगा। इसके पोस्टर का विमोचन संस्कृति भवन में रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. लवकुश मिश्रा थे।
संस्कार भारती के ब्रज प्रांत महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग ने बताया कि इस शो में संस्कार भारती से जुड़े कलाकारों की लोक संगीत पर लोक नृत्यों की मनोहारी प्रस्तुतियां भी होंगी। परिधान शो में शहर के युवा और अनुभवी दोनों ही डिजाइनर्स की रचनाशीलता प्रदर्शित होगी।
महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने बताया कि आईआईएफटी की फैशन डिजाइनिंग की छात्राओं और संस्थान के पुरातन छात्रों द्वारा तैयार ब्रज एवं राजस्थानी परिधान सबके आकर्षण के केंद्र बनेंगे। वी लिपिका फैशन स्टूडियो की फ़ैशन डिजाइनर लिपिका चड्ढा के मॉडल्स द्वारा पंजाबियत से सराबोर परिधान कैटवॉक करके प्रदर्शित किए जाएंगे। संस्कृति क्रिएशंस की फैशन डिजाइनर नीतू सिंह मराठा संस्कृति को परिधानों में प्रस्तुत करेंगी। भूमिका तिवारी द्वारा तैयार वस्त्रों में बंगाली फैशन और लाइफ स्टाइल को ही प्रमुखता से प्रदर्शित करेंगी।
समन्वयक डॉ. महेश धाकड़ ने बताया कि इस शो में खूबसूरत मॉडल्स द्वारा रैंप पर कैटवॉक द्वारा विभिन्न प्रदेशों की वस्त्र संस्कृति प्रदर्शित करने वाले परिधान प्रदर्शित किए जाएंगे। रैंप मॉडल्स में भूमिका तिवारी, तराना, जिंसी लाल, गौरी, प्रिया, कोमल, नव्या, दामिनी शामिल हैं। एंकरिंग माही वी. कुमार करेगी।
संयोजिका नीता गर्ग और बबीता पाठक, सह संयोजिका अनीता भार्गव और मीना अग्रवाल, अनीता जैन और अंजू श्रीवास्तव, विनीत बवानिया, कृति सिंह, लिपिका चड्ढा, नीतू सिंह, अंशिका सक्सेना, मानवी मेहता, अमित अग्रवाल, इंजीनियर सुरेश चंद्र अग्रवाल, दीपक कपूर, इंजीनियर नीरज अग्रवाल मौजूद थे।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments