मिलावटी जेवर बनाकर ज्वेलर ने लगा दिया लाखों का चूना!

आगरा, 23 फरवरी। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर में क्षेत्रीय ज्वैलर ने सोने के जेवर बनाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए और नकली, मिलावटी जेवर थमा कर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने बेटी की शादी के लिए 45 ग्राम सोने के जेवर बनाने का ऑर्डर दिया था।
खबरों के अनुसार, आरोपी ज्वैलर अपनी दुकान और मकान बेचकर परिवार सहित फरार हो चुका है। पीड़ित का कहना है कि तय समय पर जेवर मिलने के बाद जब उनकी जांच कराई गई तो वे मिलावटी निकले। 
जांच में पता चला कि जेवरों में सोने की मात्रा बेहद कम थी, जिससे परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। परिवार का आरोप है कि ज्वैलर सोनू ने अलग से 11 ग्राम सोना हार बनाने के लिए लिया था, लेकिन वह हार भी तैयार नहीं किया। बार-बार संपर्क करने पर वह टालमटोल करता रहा और बाद में दुकान बंद कर फरार हो गया।
पीड़ित की शिकायत पर एत्माद्दौला थाने में धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
_____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments