Agra News: खबरें आगरा की...
गुरुद्वारा गुरु का बाग में नए प्रधान का चयन
आगरा, 22 फरवरी। मधु नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु का बाग में रविवार को बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और धार्मिक वातावरण के बीच गुरु की हज़ूरी में संगत द्वारा नए प्रधान का चयन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु ग्रंथ साहिब की हज़ूरी में कीर्तन से हुई, जिसमें कीर्तनकार वीर जप सिंह ने गुरवाणी से संगत को भावविभोर कर दिया।
सरदार अरजिंदरपाल सिंह को दो वर्ष के लिए गुरुद्वारा गुरु का बाग, मधु नगर का मुख्य सेवाधार (प्रधान) चुना गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरेंद्र सिंह लालिया, मलकीत सिंह, श्याम भोजवानी, जसबीर सिंह, अरविंदर पाल सिंह, अमरजीत सिंह वाधवा, राजबीर सिंह, मनजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, रंजीत सिंह, मोनी वाधवा, किशन सिंह उपस्थित रहे।
_______________________________________
क्षेत्र बजाजा भवन के पुनर्निर्माण के लिए भूमि शुद्धिकरण
आगरा, 22 फरवरी। समाज को समर्पित अपनी सभी सेवाओं को और अधिक सुव्यवस्थित, सुचारू व व्यापक रूप से प्रदान करने तथा भविष्य की सम्भावित सेवाओं के मद्देनजर श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा आगरा कालेज महिला विंग के सामने स्थित अपने बजाजा सेवा सदन का पुनः निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार को इस स्थल पर कमेटी द्वारा नींव का पंचशील पूजन, हवन व भूमि पूजन कर निर्विघ्न कार्य पूरा होने की कामना सहित निर्माण की आधार शिला रखी गई। पंडित राजेश शास्त्री की ने पूजन कराया। अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि भवन एरिया लगभग 1100 वर्ग गज है। बेसमेंट के अलावा तीन मंजिला बनाना प्रस्तावित है। लगभग डेढ साल में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
महासचिव राजीव अग्रवाल ने बताया कि कमेटी के भवन को भव्य बनाने का काफी समय से प्रयास चल रहा था। इस मौके पर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डा: सुरेश गोयल, ओम टंडन, पूर्व पदाधिकारी राज कुमार जैन, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल, किशन अग्रवाल, टीएन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विशनू चौधरी, ताराचंद गोयल, प्रशान्त गुप्ता उपस्थित रहे।
_______________________________________
विकास के बजाय नाम बदलने में व्यस्त भाजपा सरकार: कांग्रेस सेवादल
आगरा, 22 फरवरी। कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में नगला पदी विद्यानगर वार्ड-72 ध्वज वंदन पर मनरेगा और एस.आई.आर पर चर्चा के दौरान ध्वजारोहण वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमाशंकर शर्मा व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान द्वारा किया गया। रवि मिलन में वरिष्ठ कांग्रेसी श्री देवी चरन शर्मा व श्रीमती कुसुम कश्यप का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संचालन राम वकील धाकरे ने किया।
वक्ताओं ने एस.आई.आर को जनता को परेशान भ्रमित करने वाली दिशाहीन कार्यवाही बताया। वक्ताओं में अज़हर वारसी, सतेन्द्र कैम, राजीव गुप्ता, गौरव कश्यप, संजय पंडित, महेंद्र तिलक, अभय सिंह मुकेश, दीपू कुमार, रजत कश्यप, संदीप मल्होत्रा, अशोक कुमार, विनोद कश्यप, कमल शर्मा, दिनेश गुप्ता, राजभाई, जगदीश बघेल, ओमप्रकाश, रवि सेहरा, संदीप मल्होत्रा, सी.पी.सिंह, आकृति शामिल रहे।
_______________________________________
स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
आगरा, 22 फरवरी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला महिला एवं बाल सशक्तिकरण समिति द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, कमला नगर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करना था।
इस अवसर पर डॉ. स्वाति द्विवेदी, डॉ. सुनीता पंजवानी, डॉ. गायत्री डॉ. हेमा सादाना, डॉ. अनुपम त्यागी, डॉ. राहुल देव, डॉ. कविता भटनागर, डॉ. अभिलाषा प्रकाश ने स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी। अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच, सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए।
_______________________________________
500 मरीजों को मिला निशुल्क परामर्श
आगरा, 22 फरवरी। चलो गाँव की ओर जन जाग्रति अभियान के तहत लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल एवं आगरा डायबिटीज फोरम ने रविवार को श्री राधा कृष्ण मंदिर बलदेव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में पाँच सौ मरीजों को निशुल्क परामर्श, निशुल्क दवाओं और जाँचों का लाभ मिला।
राकेश अग्रवाल के निर्देशन और वरिष्ठ फिजीशियन लायन डॉ. अरविंद जैन के संयोजन में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु यादव, वरिष्ठ डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. शुभम जैन, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कौस्तुभ साने, वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. विनीत वर्मा, वरिष्ठ वैस्कुलर सर्जन डॉ. तपिश साहू, वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉ. आरके आहूजा, वरिष्ठ नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत कपूर, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन मित्तल, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. किंशुक सक्सेना और डॉ. अरुणिमा सिंह सहित आगरा के वरिष्ठ और जाने माने चिकित्सकों ने निशुल्क सेवाएंँ प्रदान कीं।
_______________________________________
खंदारी कैंपस में लगा मेगा विधिक सेवा शिविर
आगरा, 22 फरवरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर रविवार को शिवाजी मंडपम, सभागार, खंदारी कैम्पस में विधिक साक्षरता/सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
उद्घाटन मा. न्यायमूर्ति जे. जे. मुनीर, प्रशासनिक न्यायमूर्ति (सत्र खंड आगरा), उच्च न्यायालय, इलाहाबाद और जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक, जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने किया। उन्होंने सभी विभागों की स्टॉलों का भ्रमण किया।
एक पहल एनजीओ की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, स्वास्थ विभाग की ओर से म्यूजिक थैरेपी, (वीणा वादन के साथ) राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर आगरा के द्वारा किशोरों ने अंधेर नगरी चौपट राजा का नाटक का आयोजन किया गया, आगरा कॉलेज, आगरा के एनसीसी के छात्र/छात्रा के द्वारा शिविर में आए हुए लाभार्थियों की स्टॉल तक ले जाने का कार्य किया गया।
कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र राव, अपर जिला जज में किया।
शिविर में लारा कोर्ट, एमएसीटी कोर्ट, फैमिली कोर्ट, कमर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारीगण, रामबदन सिंह, अपर पुलिस आयुक्त, रेनू कुमारी, जिला विकास अधिकारी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऋषिकेश बनर्जी, प्रबन्धक, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, केनरा बैंक, अतुल कुमार सोनी, डीपीओ कैलाश विंद, डिप्टी रजिस्ट्रार, डॉ भीम राव आंबेडकर, महाविद्यालय, डॉ राजीव वर्मा सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
_______________________________________
पुष्प प्रदर्शनी के विजेता पुरस्कृत
आगरा, 22 फरवरी। मण्डलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी रविवार को सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रदर्शनी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, होटल अमर विलास, होटल जेपी पैलेस, मुगल शेरेटन एवं उद्यान विभाग के इकाई प्रभारियों द्वारा अलग-अलग सर्वाधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के फल, शाकभाजी, विभिन्न रंगों की शिमला मिर्चे, एवं बैंगनी रंगों की बन्दगोभी, विभिन्न बहुवर्षीय एवं बहुरंगीय पुष्पों के प्रदर्श तथा फूलों से बनी आकृतियाँ प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रही। सेना क्षेत्र में बगला उद्यान तथा गृह वाटिकाओं की प्रतियोगिताओं के लिये ग्रुप कैप्टन, एम. के. चिल्लर वीएम, विंग कमाण्डर, आरती देशवाल, ग्रुप कैप्टन, मोहित श्रीवास्तव, डा मनोज कुमार, डायरेक्टर एडीआरडीई एवं सर्वोत्तम सेवा के कार्यालय उद्यान एडीआरडीई ऑफिस तथा अन्य संस्थाओं के कार्यालय उद्यान में जेएस राजपूत, बिंग कमाण्डर सिद्धार्थ मलिक को पुरस्कार वितरित किये गये।
सिविल क्षेत्र के गृह उद्यानों की प्रतियोगिता में राजकीय कार्यालय व अन्य संस्थाओं के उद्यानों में पाईनियर प्रिन्टर्स, डा प्रशान्त शर्मा, कर्नल ब्राइट लैण्ड पब्लिक स्कूल तथा गोद लिये सार्वजनिक उद्यान में डा रीता अग्रवाल, एकता जैन, सोनी त्रिपाठी ने पुरस्कार प्राप्त किये।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments