आगरा में ऑनलाइन सट्टा चलाने और साइबर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार
आगरा, 01 फरवरी। थाना सिकंदरा पुलिस और साइबर सेल ने ऑनलाइन सट्टा चलाने और साइबर ठगी करने वाले चार ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 72 एटीएम कार्ड, ₹2,16,000/- नकद, 02 लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड, 66 पासबुक/चेकबुक सहित अन्य सामग्री बरामद की।
खबरों के अनुसार, सभी आरोपी ऑनलाइन सट्टा और साइबर ठगी का गैंग चला रहे थे।
प्रभारी पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी आदित्य कुमार ने रविवार को मीडिया को बताया कि ये आरोपी अन्ना रेडी, सुपर 100 और महादेव समेत कई आनलाइन गेमिंग ऐप के द्वारा साइबर ठगी के लिए खातों की व्यवस्था करते थे। साथ ही खातों में आई रकम को निकाल कर दूसरे खातों से दुबई में बैठे मास्टरमाइंड को भेजते थे। इनका मुखिया फिरोजाबाद निवासी मोनू अभी फरार है। अभियुक्तों के पास मिले खातों पर एनसीआरबी पोर्टल पर 31 साइबर अपराध संबंधी शिकायतें दर्ज हैं। करीब दस करोड़ से अधिक की ठगी की पुष्टि हुई है।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments