ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दम्पति और दो मासूम गम्भीर घायल, जयपुर हाईवे पर हादसा

आगरा, 06 फरवरी। फतेहपुर सीकरी के निकट जयपुर हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। 
खबरों के मुताबिक, चारों बाइक सवार राजस्थान के बंसी पहाड़पुर के निवासी हैं। वे सीकरी मंडी से सब्जी लेकर अपने घर लौट रहे थे और बाईपास चौराहे से मुड़ रहे थे। इसी दौरान भरतपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 
टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में घायल दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments