आगरा कार रैली नगर निगम के स्वच्छता अभियान से जुड़ेगी

आगरा, 06 फरवरी। मोटरस्पोर्ट क्लब के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर निगम के आयुक्त अंकित खंडेलवाल से मुलाकात कर प्रस्तावित आगरा कार रैली की तैयारियों की जानकारी दी। 
इस दौरान नगर आयुक्त ने रैली के प्रस्तावित रूट एवं आयोजन की पूरी रूपरेखा को समझा और टीएसडी (टाइम-स्पीड-डिस्टेंस) रैली की अवधारणा पर जानकारी ली। उन्होंने तय किया कि आगरा कार रैली को नगर निगम के स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाएगा तथा इसे प्लास्टिक-फ्री इवेंट के रूप में आयोजित किया जाएगा।
नगर निगम की टीम भी रैली में भाग लेगी और शहर की सफाई, कचरा प्रबंधन एवं अन्य नगर सेवाओं में उपयोग होने वाले विशेष वाहनों का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर आयुक्त ने आगरा कार रैली के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। प्रशांत जैन, अमित मित्तल, रचित अग्रवाल, हेमंत जैन अर्पित अग्रवाल और अंकित अग्रवाल उपस्थित रहे।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments