साइबर ठगों की एक और वारदात, 11 लाख ठगे

आगरा, 06 फरवरी। जिले में साइबर ठगों की नित नई वारदातें सामने आ रही हैं। नए मामले में कागारौल के एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इन ठगों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।
खबरों के मुताबिक, यह वारदात अकोला, कागारौल निवासी बिजेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई। साइबर ठगों ने पीड़ित को फेसबुक पर एक लिंक के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा। इसके बाद मुनाफा और कमीशन के नाम पर दो खातों की जानकारी लेकर रकम हड़प ली। बिजेंद्र सिंह चाहर ने फेसबुक पर एक लिंक देखा था। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक व्हाटसएप ग्रुप से जोड़ लिया गया। इसके बाद कई लोगों ने अलग-अलग नंबर से बात की। कमीशन का झांसा दिया गया। दो बैंक खातों की जानकारी ले ली। इसमें से 11 लाख रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिए गए।
आरोपियों ने ग्रुप पर एक लिंक भी भेजा। इस पर क्लिक करने पर खाता दिख रहा है। इसमें 12 लाख से अधिक की रकम दर्शायी जा रही है। जब उन्होंने कॉल पर बात करने वालों से रकम देने के लिए कहा तो वे 7500 रुपये और देने की मांग करने लगे। 
डीसीपी आदित्य सिंह ने मीडिया को यह जानकारी देते हुए कहा कि खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की जरूरत है। अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। फोन पर किसी अंजान व्यक्ति को अपने खातों और निजी जानकारी नहीं दें। मुनाफे के लालच में नहीं आना चाहिए।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments