प्रख्यात गीतकार संतोष आनंद और आईपीएस नवनीत सिकेरा सहित 12 विभूतियों को मिलेगा 'ब्रज रत्न अवार्ड' || बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे शिरकत
आगरा, 05 फरवरी। इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के 'ब्रज रत्न अवार्ड' के नौवें संस्करण में कला, साहित्य, संस्कृति, संगीत, अभिनय, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली ब्रज मंडल की 12 विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। अवार्ड समारोह 12 फरवरी को होटल जेपी पैलेस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान तथा केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अवॉर्डियों को सम्मानित करेंगे।
गुरुवार को बाईपास मार्ग स्थित एक होटल में हुए उद्घोषणा समारोह में अवार्डियों के नामों की घोषणा की गई और 'ब्रज रत्न अवार्ड' की ट्रॉफी का विधिवत अनावरण किया गया। फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, सलाहकार समिति के चेयरमैन सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह, वाइस चेयरमैन राजेश गर्ग, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. अशोक शर्मा, अनिल मगन, शकुन बंसल, राजीव वासन, राजेश गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इन्हें मिलेगा अवार्ड
इस वर्ष कुल 12 विभूतियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा, जो इस प्रकार हैं -
राष्ट्र गौरव सम्मान
पद्मश्री फ्रेडरिक इरिना ब्रूनिंग- गौसेवक
आईपीएस नवनीत सिकेरा उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा
अमरत्त्त्व सम्मान
स्व. शैलेन्द्र कुमार - हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार
ब्रज रत्न अवार्ड
संतोष आनंद - प्रख्यात गीतकार
पंकज कालरा - फिल्म एवं टीवी अभिनेता
हेमंत बृजवासी- गायक
डॉ. (ब्रिगेडियर) अमरजीत सिंह चिकित्सक, शिक्षक एवं पूर्व सैन्य अधिकारी
प्रो. डॉ. शशि तिवारी साहित्यकार एवं कवयित्री
डॉ. नीलू शर्मा - कथक नृत्यांगना एवं तबला वादन
सोनिया शर्मा- दिव्यांग शूटर
ब्रज श्री सम्मान
आचार्य मृदुलकांत शास्त्री
ब्रज विशिष्ट सम्मान
डॉ. आर. सी. मिश्रा, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन
ये रहे मौजूद
उद्घोषणा समारोह में इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, संयोजक ब्रजेश शर्मा, रोहित जैन, डीजीसी अशोक चौबे, डॉ. अरुण शर्मा, रिंकेश अग्रवाल, सचिन शंकर, मयंक अग्रवाल, कुलदीप ठाकुर, पवन आगरी, मोहित जैन, विनीत बबानिया, आदर्श नंदन गुप्ता, डॉ. महेश धाकड़, हरीश चिमटी, दिवाकर शर्मा, अविनाश वर्मा मौजूद रहे। संचालन तरुण शर्मा ने किया।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments