चेटी चंड मेले के लिए चंदा नहीं करेगी सिंधी सेंट्रल पंचायत, सुशील नोतनानी समाज से निष्कासित

आगरा, 04 फरवरी। भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव 'चेटी चंड' को लेकर मंगलवार को सिंधी सेंट्रल पंचायत और नगर की समस्त मोहल्ला पंचायतों की एक बैठक होटल लाल्स इन, दरेसी पर संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जन्मोत्सव के लिए कोई चंदा नहीं लिया जाएगा।
बैठक में सर्वसम्मति से चेटी चंड मेले और शोभायात्रा के संचालन हेतु जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संयोजक नन्द लाल आयलानी, उपसंयोजक डॉ. एस. के. वीरानी, वाहन रैली एवं शोभायात्रा सुरक्षा प्रभारी प्रदीप बनवारी व मोंटू क़रीरा को बनाया गया। वाहन रैली 15 मार्च को निकाली जाएगी और मुख्य शोभायात्रा 18 मार्च की सायं काल निकाली जाएगी। 
सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने बताया कि इस वर्ष मेले के लिए सिंन्धी सेंट्रल पंचायत समाज के किसी भी व्यक्ति से कोई चंदा नहीं लिया जाएगा। पूर्व में बचाए गए कोष का उपयोग ही झांकियों और आयोजन में किया जाएगा। अध्यक्ष ने पंचायत का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया।
बैठक के दौरान समाज में भ्रम फैलाने वाले तत्वों पर भी चर्चा हुई। घनश्याम दास देवनानी ने सोशल मीडिया पर समाज को गुमराह करने और अपशब्दों का प्रयोग करने वालों पर गहरा दुःख व्यक्त किया। पंचायत ने एक स्वर में निर्णय लेते हुए सुशील कुमार नोतनानी को समाज विरोधी गतिविधियों और अमर्यादित आचरण के कारण, सिंधी समाज से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया।
बैठक में अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उन्हें पंचायत को और मजबूत करने के अधिकार सौंपे गए। बैठक में श्याम लाल रंगनानी, घनश्याम दास देवनानी, नन्दलाल आयलानी, जयराम दास होतचंदानी, परमानन्द आतवानी, जेठानंद पुरसनानी, जगदीश डोडानी, दौलतराम खूबनानी, भोजराज लालवानी, श्याम भोजवानी, लाल चंद मोटवानी, जेठा नन्द प्रधान, भजन लाल प्रधान, तीरथ दास वरलानी, पुरुषोत्तम दास लछवानी, दौलत राम मोड़वानी, मुकेश साहनी, सुन्दर चेतवानी, हरीश मोटवानी, दर्शन थावानी, रमेश कल्यानी, राजकुमार गुरनानी, महेश चंद वाधवानी, लक्समन रामत्री, प्रकाश थावानी, टेकचंद सुखमानी, नरेश लखवानी, मनोज भाटिया, भगवान दास मौजूद थे।
________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments