फतेहाबाद रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
आगरा, 04 फरवरी। शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार दो युवकों की मंगलवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा फतेहाबाद मार्ग पर ग्राम पलिया के निकट उस समय हुआ, जब तेज गति से जाती एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
खबरों के अनुसार, विगत रात्रि करीब नौ बजे बाइक सवार मनीष (19) पुत्र रामेश्वर कुशवाह और ज्ञानी (18) पुत्र भगवान सिंह विवाह समारोह में जा रहे थे।
फतेहाबाद मार्ग पर पलिया के पास बाइक में कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments