Agra News: खबरें आगरा की....

नेशनल चैम्बर ने मनाया होली मिलन समारोह 
आगरा, 27 फरवरी। नेशनल चैम्बर का होली मिलन समारोह शुक्रवार को वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति एवं जिला प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह थे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वाेच्च न्यायालय भँवर पाल सिंह जादौन, विधायक पुरूषोतम खंडेलवाल, प्रदीप भाटी थे। 
चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों, पूर्व अध्यक्ष, विभिन्न विभागों से पधारे अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधियों तथा शहर के गणमान्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उद्योग एवं व्यापार के हित में किये गए प्रयासों को एक वीडियो फिल्म के माध्यम से एलईडी पर दिखाया गया। आयोजन समिति के चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष अमर मित्तल थे। उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल,  संयोजक राकेश चौहान, पूर्व अध्यक्ष केके पालीवाल, प्रदीप वार्ष्णेय, सीताराम अग्रवाल, योगेन्द्र सिंघल, शिव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अतुल गुप्ता, महेन्द्र सिंघल, अशोक गोयल, राजीव तिवारी, श्रीकिशन गोयल, राजीव अग्रवाल, शलभ शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। 
_______________________________________
ग्रामीण बच्चों को मिला समग्र विकास का अवसर
आगरा, 27 फरवरी। श्री अरविंद सोसायटी शाखा द्वारा ग्वालियर रोड पर ग्राम ककुआ स्थित नगला इमली में समाजसेवी किसान विजय सिंह द्वारा ग्रामीण बच्चों और ग्राम वासियों के समग्र विकास व स्वास्थ्य के लिए समर्पित खेत की जमीन पर निर्माणाधीन स्प्रिचुअल रिट्रीट (आश्रम) परिसर में महर्षि अरविंदो की सहयोगी श्री माँ के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीण बाल शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विशिष्ट अतिथि विधायक-पत्नी अनीता कुशवाह और पुडुचेरी से आईं कीर्ति अधिकारी थीं। इस दौरान आलोक कुलश्रेष्ठ, डॉ. सुनीता गर्ग, डॉ. योगिता शर्मा, विजय सिंह, सचिन गोयल, सुषमा अग्रवाल, कविता कुलश्रेष्ठ, पूजा भार्गव, जाग्रति अग्रवाल, डॉ. मोहित गुप्ता, बुशरा और पूजा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन सचिन गोयल ने किया।
_________________________________________
एनसीसी कैडेट्स ने किया स्वैच्छिक रक्तदान 
आगरा, 27 फरवरी। एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज के तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में किया गया, जिसमें कैडेट्स ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर उपस्थित कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने कैडेट्स को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
ब्लड बैंक प्रभारी डा नीतू चौहान ने रक्तदान की आवश्यकता के सन्दर्भ में विस्तार से बताया। रक्तदान करने वालों में कैडेट विशेष गोस्वामी, मयंक अरेला, ऋषभ जसावत, दीपेश कुमार, हर्षित भगौर, रोहित आदि थे। इस अवसर पर डा सौम्या, प्रमोद कुमार, यूओ समायरा सिंह, प्रिया, अदिति, सक्षम उपस्थित रहे।
_________________________________________
होली और ईद पर दिखाई देगा भाईचारा
आगरा, 27 फरवरी। यह शहर केवल सुलहकुल की नगरी ही नहीं, बल्कि विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाला भी है। हमें विश्वास है कि आगरा की जनता अपनी गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए होली और ईद के अवसर पर एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देगी। यही इस शहर की असली पहचान है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत भी।
यह बात हिंदुस्तानी बिरादरी की विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष  डॉ. सिराज कुरैशी ने कही। गोष्ठी में विशाल शर्मा, समी आगाई, इरफान सलीम, समीर कुरैशी, विजय उपाध्याय, मो. शरीफ, राजकुमार नागरथ, नंदलाल भारती, जियाउद्दीन कुरैशी आदि शामिल रहे। संचालन जमीयतुल कुरैश के जिलाध्यक्ष अदनान कुरैशी ने किया।
_________________________________________
सिकंदरा फैक्ट्री ओनर्स एसोसिएशन ने मनाया 'चंदन होली' मिलन समारोह
आगरा, 27 फरवरी। सिकंदरा फैक्ट्री ओनर्स एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 'चंदन की होली' खेलकर आपसी भाईचारे और उल्लास का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में राकेश गर्ग अध्यक्ष, लघु उद्योग निगम उत्तर प्रदेश) और बाबूलाल (विधायक) उपस्थित रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों और व्यापारिक संस्थाओं का भी प्रतिनिधित्व रहा। 
स्वागत करने वालों में अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, भूपेंद्र सोबती,  राजेश श्रॉफ, आदेश गुप्ता, सुभाष चंद जैन, बालकिशन अग्रवाल, आलोक असीजा, दुलीचंद, अशोक वार्ष्णेय शामिल थे।

_________________________________________
वाइस प्रेसिडेंट इलेवन की चार रन से रोमांचक जीत
आगरा, 27 फरवरी। आईएमए आगरा क्रिकेट लीग सीज़न–1 के दूसरे लीग मुकाबले में वाइस प्रेसिडेंट इलेवन ने ट्रेज़रर इलेवन पर चार रनों से जीत दर्ज की।
वाइस प्रेसिडेंट इलेवन ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। अवंतिबाई लोधी क्रिकेट मैदान पर ट्रेज़रर इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन बनाए। अंकित कपूर ने नाबाद 44 रनों की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान डॉ. अर्पित ने 37 रनों का योगदान दिया। जवाब में वाइस प्रेसिडेंट इलेवन की शुरुआत संतुलित रही। ईशान गुप्ता ने नाबाद 74 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया। उनके अलावा डॉ. प्रशांत गुप्ता (22 रन) और डॉ. पल्लव गुप्ता (21 रन) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम ने 18.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। गेंदबाज़ी में अनुराग यादव ने 3 विकेट लिए। डॉ. शिव महिंदरु और डॉ. अर्पित ने 2-2 विकेट झटके।
मैच के उपरांत मुख्य अतिथि डॉ. जगतपाल सिंह ने विजेता टीम को बधाई दी। अध्यक्ष डा पंकज नगायच, सचिव डा रजनीश ने सभी का स्वागत किया।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments