ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स ने 49 रन से जीता पहला मुकाबला
आगरा, 03 फरवरी। आगरा लीजेंड्स और ऑक्सीडेण्टल क्रिकेटर्स के मध्य मंगलवार को खेला गया पहला मैच ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स ने 49 रन से जीत लिया।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 5 विकेट खोकर 197 रन बनाए। फिल वियर ने 74, केनी ने 61 और निगेल पैट्रिक ने 15 रन की पारी खेली। आगरा लीजेंड्स के अजय कदम ने तीन और राहुल सिंह ने दो विकेट लिए। जवाब में आगरा लीजेंड्स 29.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी।
अजय कदम ने 42 और डॉ. पराग गौतम ने 27 रन का योगदान दिया। रे मेहन ने 4, फिल वियर ने 3 और संजू वर्गीज़ ने दो विकेट झटके। फिल वियर को मैन ऑफ़ द मैच और अजय कदम को फाइटर ऑफ़ द मैच चुना गया।
इससे पहले मैच का उद्घाटन सेंट जोन्स कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस.पी. सिंह ने किया। मैच के अंपायर अतुल सोलंकी और वकार अहमद थे और स्कोरिंग भुवी चौधरी ने की।
इस अवसर पर डॉ. दिग्विजय सिंह, रामानंद चौहान, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. जॉन अभिषेक, प्रणव कुंद्रा, अमृता आइंद, डॉ. डी. एस.शर्मा, प्रमोद कुमार, डॉ. राम कुमार सारस्वत आदि मौजूद रहे।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments