जर्मनी के एम्बिएन्ते-2026 फेयर में आगरा के हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी

आगरा, 06 फरवरी। जर्मनी के शहर फ्रैंकफर्ट में 6 से 10 फरवरी तक हो रहे विश्व स्तरीय मेले एम्बिएन्ते 2026 में हैण्डिक्राफ्ट्स एक्सपोर्टस एसोसिऐशन आगरा के चार सदस्यों समेत कुल पांच हस्तशिल्प निर्यातकों के द्वारा हस्तशिल्प उत्पाद स्टोन इनले व अन्य हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन किया जायेगा। इनमें मुख्य रूप से स्टोनमैन क्राफ्ट्स इंडिया, ओवरसीज ट्रेड लिंकर, शारदा एर्टप्राईज और जी एम क्रियेशन शामिल हैं।
हैण्डिक्राफ्ट्स एसोसिऐशन आगरा के अध्यक्ष तथा ईपीसीएच के कोओप्टेड डायरेक्टर रजत अस्थाना ने बताया कि इस फेयर में होम डैकोर, इन्टीरियर डिजाइन, गिफट्स, स्टेशनरी व किचिन एसैसरीज की पूरी रेंज प्रदर्शकों द्वारा लगायी जा रही है।
बकौल रजत उन्होंने अपने उत्पादों में डिजाइन, पैकिंग व गुणवत्ता सुधार के माध्यम से नयापन लाने की कोशिश की है। हमें अपने उत्पाद विदेशी क्रेता की मांग के अनुसार बनाने की आवश्यक्ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्तमान में भारत व यूरोपियन यूनियन के मध्य चल रहे करारों के प्रयासों से तथा हाल में अमेरिका द्वारा घोषित टैरिफ में कमी की घोषणा के चलते भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों की मांग में भी बढ़ोत्तरी होगी। 
हैण्डिक्राफ्ट्स एक्सपोर्टस एसोसिऐशन आगरा के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि एम्बिएन्ते 2026 के माध्यम से आगरा ही नहीं वरन पूरे भारत से हस्तशिल्प के उत्पादों की भागीदारी से मेले की रौनक और विविधता बढ़ेगी। आगरा के हस्तशिल्प निर्यातक इस मेले को लेकर बहुत आशान्वित है। संस्था के कार्यकारी सचिव विपनेश त्यागी ने हस्तशिल्प निर्यातकों व प्रदर्शकों को शुभकामनायें दी।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments